पाहलेवाल छप्पड़ को सीचेवाल माडल के हिसाब से पक्का करवाया जायेगा : निमिषा

by

गढ़शंकर – पाहलेवाल छप्पड़ का गंदा पानी जो लोगों के घरों में भर जाता का मुआयना करते हुए निमिषा मेहता ने कहा कि इस छप्पड़ को पक्का कराया जाएगा और इसे सीचेवाल माडल की तरह विकसित किया जाएगा। छप्पड़ के आसपास रहने वाले लोगों ने निमिषा मेहता के पास गुहार लगाई थी कि छप्पड़ में पानी भर जाने के बाद गंदा पानी उनके घरों व गलियों में भर जाता है जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि गलियों में तो कई महीनों तक गंदा पानी खड़ा रहता है जिसके कारण गम्भीर बीमारी फैलने का भय बना रहता है। प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा और इस छप्पड़ को सीचेवाल माडल की तर्ज पर पक्का करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्थायी तौर पर इस समस्या का हल पंप लगाकर ओवरफ्लो पानी को निकाल दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ फौजी सुरजीत सिंह, उर्मिला देवी पंच, गुरमेल राणा पंच, महिंदर सिंह व लवली सहित गांव वासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा प्रवक्ता ने वीर बाल दिवस पर अकाली दल को दिया जवाब

चंडीगढ़: हाल ही में “वीर बाल दिवस” के नाम को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने शिरोमणि अकाली दल और बठिंडा से सांसद श्रीमती हरसिमरत कौर बादल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अमित शाह का दावा—2027 में पंजाब में NDA सरकार, अकाली दल से गठबंधन की चर्चाएं तेज

केजरीवाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री को काम न करने देने का आरोप; 2029 तक राज्य से नशे का कारोबार खत्म करने का दोहराया संकल्प नई दिल्ली, 22 अक्तूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
article-image
पंजाब

पंजाब के पांच प्रमुख मंदिरों व सचिवालय बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट चौकसी पर

जालंधर, 4 जून : पंजाब सचिवालय और पंजाब के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि आज सचिवालय...
Translate »
error: Content is protected !!