पिछले चार सालों के दौरान कंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कराए गए विकास कार्य : डॉ. रवजोत सिंह

by
ढोलवाहा में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की, 1000 फीट से ज्यादा लंबे रास्ते का निर्माण कर लोगों को समर्पित किया
गांव कूकानेट और देहरियां की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए ग्रांट के चेक सौंपे
होशियारपुर, 18 मई : पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कंडी क्षेत्र के गांव ढोलवाहा और आसपास के गांवों के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बाबा बालक नाथ जी के मंदिर जाने वाले 1000 फीट से अधिक लंबे रास्ते का निर्माण कराकर लोगों को समर्पित कर दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कंडी क्षेत्र के विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता देकर पूरा करा रही है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों के दौरान कंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं, जिनसे इस क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया गया है।
डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार गांवों के परिवारों को मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता देने के अलावा पूरे राज्य में 40 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण करा रही है, जिनकी आने वाले 5 साल तक देखभाल की गारंटी भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर 13 हजार से अधिक गांवों के तालाबों की सफाई कराकर लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की गई है और गांवों में मनरेगा के तहत 9 लाख से अधिक मजदूरों को रोजगार मिलने के साथ-साथ 1100 करोड़ रुपए मजदूरी के रूप में दिए गए हैं।
गांव ढोलवाहा में नवनिर्मित 1000 फीट से अधिक लंबे रास्ते के उद्घाटन के मौके पर डॉ. रवजोत सिंह ने गांववासियों से बातचीत करते हुए कहा कि कंडी क्षेत्र के बचे हुए विकास कार्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और आने वाले दिनों में इन कार्यों को और तेज किया जाएगा। गांववासियों ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इलाके की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से लोगों को फायदा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान आस-पास के गांव कूकानेट और देहरियां की ग्राम पंचायतों को नए कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए जरूरी ग्रांट के चेक सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए फंड की समय-समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, ताकि चल रहे कामों को निर्धारित समय के अंदर पूरा कराकर लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने पंचायतों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी अन्य विकास कार्यों के लिए ग्रांट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर सरपंच रजनी शर्मा, सरपंच मंगत राम, पंच अशीष ठाकुर, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, डॉ. परमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, विनोद कुमार, डॉ. मनोहर लाल, इंदरजीत, बलबीर सिंह, बलकार सिंह, हरमेल सिंह, संदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, जगदेव सिंह, सिकंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Not Drugs, We Need a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 : The time has come to wipe tears from every mother’s eyes. Now, the battle against drugs will be decisive.” These emotional words were spoken by Dr. Raj Kumar...
article-image
पंजाब

मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत डघाम स्कूल में बच्चों के मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : शहीद भगत सिंह के 116वें जन्म दिवस के अवसर पर तथा मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत आज सरकारी हाई स्कूलडघाम में विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए गए।...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा विशेष मेडिकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आज अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस...
article-image
पंजाब

सीपीआई(एम) की प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन में संघर्ष का ऐलान, 10 दिसंबर को सीएम आवास के घेराव की घोषणा

30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विधायकों के कार्यालयों के बाहर होंगे प्रदर्शन; किसान-मजदूर मुद्दों और पंजाब के विभिन्न मामलों को लेकर उठाई आवाज गढ़शंकर, 16 सितंबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पंजाब इकाई की...
Translate »
error: Content is protected !!