पिता करते हैं दुकान पर 3 हजार की नौकरी, बेटी बनीं 10वीं में सेकंड टॉपर

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घो​षित कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। इन नतीजों में चार बेटियों सहित पांच बच्चों ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। हमीरपुर के नादौन की रहने वाली रिद्धिमा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कांगड़ा के भवारना की बेटी कृतिका दूसरे स्थान पर रही।
कृतिका शर्मा न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना से 99.71 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। कृतिका एक बहुत गरीब परिवार से आती है। लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी पिता और बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और अब बेटी पूरे हिमाचल में दूसरी टॉपर बनी हैं। कृतिका ने कहा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। कृतिका शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। साथ ही स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कृतिका शर्मा ने 700 अंक में से 698 प्राप्त किए हैं।
कृतिका शर्मा ने कहा कि उनके पिता एक दुकान में तीन हजार रुपये का काम करते हैं। वह कहती है कि उनके पिता ने उन्हें शिक्षित करने के लिए बहुत कुछ किया। वह मुझे ट्यूशन पढ़ा नहीं सकते थे क्योंकि उनका वेतन इतना नहीं था। वे परिवार का खर्चा बड़ी मुश्किल से उठा पा रहे हैं। आज उनकी मेहनत से ही मैंने इस मुकाम को हासिल किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

गोहर : 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभार : हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्ट, सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा,

मंडी : संकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन-बल से लोकतंत्र को कमज़ोर करने वालो को लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: मुख्यमंत्री

पन्द्रह-बीस क्षेत्र में खुलेगी उप-तहसील ,  ननखड़ी में बस स्टैंड व शॉपिंग कॉम्पलेक्स का होगा निर्माण शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!