पिता ने तेजधार हथियार से बेटी कर डाली हत्या : आरोपी फरार

by

लंबी : गांव मिड्डा में रविवार को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में सन्नाटा और भय का माहौल है।।               पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान करीब 18 वर्षीय चमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घटना के समय युवती अपने घर के कमरे में बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता पाला सिंह ने अचानक उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि वार सीधे जबड़े पर लगा और युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कबरवाला की प्रभारी हरप्रीत कौर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि युवती आगे पढ़ाई करना चाहती थी, जबकि उसका पिता इसके खिलाफ था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन लड़कियों ने सीएम आवास के समक्ष शुरु किया मरणव्रत

संगरूर :14 जुलाई :सीएम भगवंत मान की रिहायश के आगे तीन लड़कियों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। पिछले तीन महीने से अपनी मांगों को लेकर पंजाब पुलिस 2016 की वेटिंग...
article-image
पंजाब

देश की तरक्की में उद्योगों का अहम योगदान: मनीष तिवारी

रोपड़ 14 सितंबर: श्री आनंदपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि देश की तरक्की में उद्योगों का अहम योगदान है और उद्योगों को इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा गढ़शंकर : कंडी नहर में...
Translate »
error: Content is protected !!