पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्यः मुख्य कृषि अधिकारी

by

होशियारपुर, 13 जनवरीः जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो 2,000 रुपए की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भारत सरकार द्वारा स्थानांतरित की जाती है।

      मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक 18 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों के खातों में जमा करवाई जा चुकी हैं। योजना का लाभ जारी रखने के लिए लाभार्थी किसानों द्वारा अपनी ई-केवाईसी  करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 23,478 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसान जल्द से जल्द अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर  पर जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान के साथ ठीक नहीं सब कुछ : सीएम पद से हटा कर प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला हो उससे पहले ही वे अध्यक्ष पद छोड़ने का दांव ?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ क्या अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में कुछ दूरी बनी है? यह लाख टके का सवाल है और सिर्फ सोशल मीडिया में नहीं पूछा जा रहा है। जानकार...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में प्रिसीपल सहित तीन और पाजिटिव, तीन अध्यापक पहले पाजिटिव आए थे

चार सौ से ज्यादा अव तक सैंपल लिए जा चुके गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में तीन कोरोना अध्यापकों के पाजिटिव आने के बाद सेहत विभाग दुारा की जा रही कोरोना की संैपलिग...
article-image
पंजाब

गो मांस तस्करी का भंडाफोड़…पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

फगवाड़ा :  पंजाब के फगवाड़ा शहर में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। गोरया जीटी रोड पर स्थित ज्योति बेष्णो ढाबा में लंबे समय से गो मांस की तस्करी की जा रही थी।...
article-image
पंजाब

पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी पति दुआरा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

बटाला :  गांव ठठ्ठा के एक व्यक्ति ने पत्नि के अवैध संबंधों से दु:खी होकर गांव नानक नंगल जहां उसकी पत्नि उससे झगडक़र अपनी बहन के पास गई थी वहां जाकर कोई जहरीली वस्तु...
Translate »
error: Content is protected !!