पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

by

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि कोरोना के जख्मों को भूल कर बच्चे देश के मजबूत नागरिक बनें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। स्कीम के तहत अनाथ बच्चों की शुरूआती शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा, इलाज व बीमा की सुविधा प्रदान करने जा रही है। बच्चे के 18 वर्ष का होने पर मासिक आर्थिक सहायता (स्टाइपेंड) और 23 वर्ष का होने पर दस लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। सत्ती ने कहा कि कोविड-19 वायरस ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है तथा कई बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। ऐसे में केंद्र सरकार के इस निर्णय से बहुत से बच्चों को राहत मिलेगी तथा उन्हें जीने का सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड से ऐसे अनाथ बच्चों का भविष्य को संवरेगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार भी हर वर्ग का ध्यान रख रही है। जहां कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं अब होम आइसोलेशन में रह कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों के लिए किट की शुरूआत भी की है। कोरोना की रोकथाम के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिए, जिससे आज कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। हम सभी को जिम्मेदार नागरिक के रूप में सरकार के निर्णय को मान कर हर संभव सहयोग देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की टिकट पूर्व विधायक को देने की चर्चा , पूर्व विधायक कांग्रेस में लौटे : आस्था अग्निहोत्री के नाम की चर्च हमीरपुर सीट से होने के बाद अब कांग्रेस अब भाजपा को उसी के खेल से मात देने में जुटी

शिमला : दिल्ली में आज पूर्व विधायक राकेश कालिया को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया । इसी के साथ गगरेट विधानसभा उप चुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्राकृतिक खेती अपनायें किसान- सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध : आशीष बुटेल*

एएम नाथ।  पालमपुर, 1 फरवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध है । शनिवार को विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्ची से विजेता घोषित करने का नियम बताया गलत : अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को एक याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने बराबर वोट पड़ने के बाद पर्ची से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात प्रवास पर रहेंगे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण के लिए 14 फरवरी को रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!