पीएम फसल बीमा योजना बारे जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में किसानों को किया जाएगा जागरूक : डीसी ने किसान जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

by
ऊना : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीसरे फसल बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय से किसान जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह किसान जागरूकता वैन 7 जुलाई तक ऊना के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बारे जानकारी प्रदान करेगी। राघव शर्मा ने बताया कि किसान जागरूकता वैन आज ऊना जिला के ऊना, मैहतपुर, रायपुर सहोड़ां, संतोषगढ़, टाहलीवाल, दुलैहड़, हरोली, घालूवाल, झलेड़ा, बसाल, बाबा रूद्रानंद, कुरियाला, बरनोह, समूर, जोगीपंगा, सासन, मंदली, बीहडू व रायपुर में लोगों को फसल बीमा योजना बारे जागरूक करेगी। इसके अलावा 2 जुलाई को थानाकलां, बंगाणा, तलमेहड़ा, जोल, बडूही, अंब, गगरेट, ईसपुर, पंडोगा, सलोह व भदसाली में लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बारे जानकारी दी जाएगी।
राघव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत साल में दो बार खरीफ और रबी मौसम की मुख्य फसलें जैसे मक्की, धान एवं गेहूं का बीमा किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान मक्की और धान की फसल का बीमा 15 जुलाई तक करवा सकते हैं। इस योजना के तहत किसान की ओर से देय प्रीमियम की राशि 24 रूपये प्रति कनाल है एवं बीमित राशि 1200 रूपये प्रति कनाल है। उन्होंने बताय कि जिन किसानों के कृषि कार्ड बने है, उनकी फसलों का बीमा स्वतः संबंधित बैकों के माध्यम से किया जाता है। लेकिन जिन लोगों के कृषि कार्ड नहीं बने है वे अपनी फसलों का बीमा किसी भी नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं, जिसके लिए आधार कार्ड, जमाबंदी, बैंक पासबुक, मोबाईल नंबर, फसल बुवाई घोषणा पत्र आदि दस्तावेज अनिवार्य है।
डीसी ने बताया कि फसलों को होने वाले नुक्सान की जानकारी 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 1800-116-515 व दूरभाष नंबर 0172-2538046 अथवा ईमेल तवण्बींदकपहंती/ंपबवपिदकपंण्बवउ पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जिला ऊना में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आॅफ इंडिया लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, जिला कृषि अधिकारी डाॅ रमेश लाल, एग्रीकल्चर इंशोरेंस कंपनी के प्रतिनिधि कैप्टन मोहन कुमार व अंकित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित भेड़पालकों को वितरित की राहत राशि

गगाहर-दरमाड़ी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब-हरियाणा के आंदोलन को बार एसोसिएशन धर्मशाला ने लिया समर्थन देने का फैसला

धर्मशाला, 31 जुलाई ।  बार एसोसिएशन धर्मशाला ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति संबंधी नीति के विरोध में बड़ा निर्णय लिया है। शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा (जनरल हाउस) की आपातकालीन बैठक में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रत्याशी के बार सभी क्षेत्रों का दौरा भी कर आए, कांग्रेस टिकट नहीं दे पाई : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे – जयराम ठाकुर

चुराह के पटना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष , पन्ना प्रमुख को चुनाव की गिनती के पहले ही पता होता है कितने वोट मिलेंगे एएम नाथ। चंबा/ चुराह :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!