पीएम विश्वकर्मा योजना में 8850 आवेदन अनुमोदित : मंडी जिले के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल संवर्धन व प्रोत्साहन पर बल

by
मंडी, 9 फरवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में मंडी जिले में 8850 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के उपरांत अब इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा । यह जानकारी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक के बाद दी।
बता दें, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी इस ओर विशेष जोर है कि प्रदेश में पारंपरिक कारीगरी को संरक्षण और कारीगरों को प्रोत्साहन दिया जाए। जिससे कारीगरों का कौशल बढ़े और उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आए। इसके लिए प्रदेश और केंद्र की सभी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने लिए काम किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत जिले के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने में मदद करने के उद्देश्य से प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके योजना से जुड़कर कारीगर अपने व्यवसाय का विस्तार, उपकरणों में निवेश और अपनी कारीगरी को बढ़ा सकेंगे।
योजना में शामिल हैं 18 व्यवसाय
योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। इनमें पत्थर तोड़ने और तराशने का काम, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, धोबी, दर्जी, नाई आदि व्यवसाय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में कारीगरों को आईडी कार्ड के जरिए पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही उन्हें 5 प्रतिशत के रियायती ब्याज दर के साथ एक लाख (पहली किस्त) और 2 लाख (दूसरी किस्त) तक के ऋण की सहायता दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
बैठक में सहायक निदेशक, एमएसएमई चम्बाघाट, अशोक कुमार तथा सहायक निदेशक, कौशल विकास उद्यमिता, शिमला मोहिन्दर लाल ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। वहीं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के डोमेन विशेषज्ञ कपूर चंद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, मंडी ओपी जरयाल, प्रबंधक संतोष जम्वाल तथा अग्रणी बैंक मंडी के प्रतिनिधि उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों को कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाने, नकदी फसलें उगाने तथा प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के किए जा रहे प्रयास – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत चनावग के हशकरधार में खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में दी अपनी उपस्थिति एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में DC कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू : प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से 450 प्रतिभागी हुए शामिल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. जनक राज

धनवास गांव में निर्माणाधीन मेगा वाट सोलर प्लांट का किया निरीक्षण  पांगी में विधायक डॉ. जनक राज का ठेकेदारों और विभाग को सख्त संदेश एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर विधायक डॉ. जनक राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा महलोग क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

पट्टा महलोग के 88 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथैरेपी का उपचार – संस्था द्वारा पटटा महलोग में लगाया गया था 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर पट्टा मेहलोग 11 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!