पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ करने की मांग को लेकर 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का घेराव किया जायेगा। मीटिंग को संबोधित करते हुए कामरेड दर्शन सिंह मट्टु व गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि मनरेगा योजना को जारी रखा जाए, दो सौ दिन का काम व सात सौ रुपये दिहाड़ी की जाए और काम करने वाली जगह पर फस्ट एड की सहुलियत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ करने, कोरोना के कारण हर परिवार को साढ़े सात हजार रुपये महीना और परिवार के हर सदस्य को दस किलोग्राम अनाज हर महीने देने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना वेक्सीन लगाने की कार्य को तेज करने व टेस्टिंग की गति भी तेज की जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर कार्यलय का घेराव किया जायेगा उन्होंने वर्करों को आह्वान करते हुए कहा कि वह इस प्रोग्राम में भारी संख्या में पहुंचे। इस मीटिंग में गिरधारी लाल, रोशनलाल, रामलाल, दर्शन लाल, ललित कुमार बब्बी, करन, ज्ञान चंद, नितिन, जसप्रीत, संजय, पवनजीत पम्मी, करतार चंद सरवन, जीत राम, नमनप्रीत, मोहन लाल व जगदीश भी मीटिंग में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6-6 महीने की सजा : पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों और सह-आरोपी प्रदीप शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज सजा सुना दी

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के बर्खास्त पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों और सह-आरोपी प्रदीप शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज सजा सुना दी है। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6-6 महीने की सजा...
article-image
पंजाब , समाचार

हर विधान सभा क्षेत्र के लिए 84-84 कर्मचारी काउंटिंग के लिए लगाए : अपनीत रियात

चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला प्रशासन गंभीर: अपनीत रियात जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती व मीडिया केंद्रों का किया दौरा होशियारपुर, 02 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज...
article-image
पंजाब

दुर्लभ ब्रेन इंफेक्शन  के मरीज को मिली नई जिंदगी

होशियारपुर: बैक्टीरिया के कारण होने वाले दुर्लभ और गंभीर ब्रेन इंफेक्शन  ‘सीएनएस नोकार्डियोसिस’ से पीड़ित 70 वर्षीय पुरुष मरीज को हाल ही में मैक्स अस्पताल में सफल इलाज के बाद नया जीवन मिला। पुरानी...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल पीपीसीसी के सदस्य और एस सी डिपार्टमेंट की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर मुगगोवाल में महासती दादी रानी के धार्मिक स्थान पर हुए नतमस्तक

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस सी डिपार्टमेंट की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर मुगगोवाल में महासती दादी रानी के धार्मिक स्थान पर शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!