पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी के लिए भी न्यूनतम मासिक मानदेय तय

by

शिमला : धार्मिक स्थलों में कार्यरत कुक, वरिष्ठ अतिथि सहायक, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, लेखा क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कोषाध्यक्ष आदि को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी पुजारी, पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पादरी के समान मानदेय मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश में अब पुजारी, ग्रंथी, मौलवी और पादरी के लिए भी न्यूनतम मासिक मानदेय तय किया गया है। पंजीकृत मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों और चर्चों में जहां इन्हें भोजन, चाय और आवास की सुविधा नहीं मिल रही है, वहां इन्हें 12,191 रुपये मासिक और जहां सुविधाएं मिल रही हैं, वहां इन्हें 11,205 रुपये मानदेय मिलेगा। दोनों ही मामलों में न्यूनतम दिहाड़ी 406.36 और 373.51 रुपये तय की गई।
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम आरडी धीमान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। श्रम विभाग की इस अधिसूचना के अनुसार उक्त धार्मिक स्थलों में कार्यरत कुक, वरिष्ठ अतिथि सहायक, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर कीपर, लेखा क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कोषाध्यक्ष आदि को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा गया है।
इन्हें भी पुजारी, पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पादरी के समान मानदेय मिलेगा। वहीं, उच्च कुशल श्रमिकों में पर्यवेक्षक, अधीक्षक, रागी, बजंतरी, भजन गायक, स्टेनोग्राफर और अकाउंटेंट को शामिल किया गया है। इन्हें सुविधा वाले संस्थानों में 391.38 रुपये की दिहाड़ी के साथ मासिक 11,741 रुपये और बगैर सुविधा वाले संस्थानों में 422.85 रुपये की दिहाड़ी के साथ 12,686 रुपये का मेहनताना मिलेगा।

अकुशल कामगारों में चपाती बनाने वाले, स्वीपर, रूम ब्वाय, कनिष्ठ अतिथि सहायक, मंदिर सहायक, भोग कक्ष सहायक, सभागार सहायक, सेवादार, सुरक्षा गार्ड, माली, सहायक स्टोर कीपर, सहायक स्टोर मुंशी और शिकायत सहायक को सुविधाएं न मिलने वाले धार्मिक स्थल में 11,098 और सुविधा वाली जगह 10,174 रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा। अकुशल कामगारों में चपरासी, मसालची, कार्यालय सहायक और बेलदार को 350 रुपये की दिहाड़ी के हिसाब से न्यूनतम 10,500 रुपये का मासिक मानदेय देना होगा।

—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में मचा भूचाल : जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आप की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज एएम नाथ। जालंधर लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव में पैसों के लेनदेन में चैतन्य शर्मा के पिता की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा में पैसों के लेनदेन मामले में गगरेट से पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा पर बालूगंज थाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित ऊना, 14 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हरोली से प्रो राम कुमार को उतारा मैदान में : भाजपा ने को दूसरी सूची जारी

शिमला :    भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए  प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमे तहत हरोली से प्रो. रामकुमार, देहरा से रमेश धवाला, रामपुर से कौल नेगी, बड़सर से...
Translate »
error: Content is protected !!