पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण किए जब्त

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग भी लगातार एक्शन में नजर आ रहा है।राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं।राज्य आबकारी और कराधान, पुलिस और अन्य विभागों ने 5.51 करोड़ रुपये की 3 लाख 81 हजार 343 लीटर शराब जब्त की है।

64.18 लाख की 32 किलोग्राम चरस पकड़ी :   हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग ने अब तक 64.18 लाख रुपये की 32 किलोग्राम चरस, 1.03 करोड़ रुपये कीमत की 1.47 किलोग्राम हेरोइन और 25 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। अब तक लगभग 3.35 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं।

सख्ती से हो रहा चुनाव आचार संहिता का पालन :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर राज्य में सख्ती से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी राज्य में व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी हुई शिकायतें भी आयोग को मिल रही हैं।16 मार्च से अब तक मिली 24 शिकायतों का निपटारा किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 शिकायतों को सही न पाए जाने की वजह से खारिज भी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग इस और ध्यान दे रहा है कि समय पर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके, ताकि प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक महामारी एमपॉक्स पर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : DC ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

एएम नाथ । मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज एमपॉक्स महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल से हिमाचल के गांव सिंगा को जाने वाली सड़क पर काजबा टुटा और नई बनी सड़क धसी ….एक सप्ताह बाद भी विभाग नहीं जागा

गढ़शंकर।  गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल से हिमाचल की हरोली तहसील के गांव सिंगा को जाने वाली पंजाब के इलाके में बनाई नई सड़क की पहली ही बारिश के बाद हालत बदतर हो गई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला...
Translate »
error: Content is protected !!