पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ डीएसपी गढ़शंकर का घेराव 30 को 

by
गढ़शंकर, 22 दिसंबर: वामपंथी पार्टियों तथा सार्वजनिक जत्थेबंदियों की एक सयुक्त बैठक गुरनेक सिंह भज्जल तथा गुरबख्श कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक दौरान संबोधित करते हुए नेताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से की जा रही धक्के शाही का गंभीर नोटिस लेते पुलिस अधिकारियों के खिलाफ 30 दिसंबर को डीएसपी गढ़शंकर का घेराव करने का ऐलान किया।
   नेताओं ने कहा कि उक्त अधिकारी द्वारा पुलिस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। टिपरों के चलने का निर्धारित समय तोड़ा जा रहा है। बीत क्षेत्र के कोट और रतनपुर कानेवाल गांवों के लोगों के खिलाफ अवैध मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है। लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों में काम करने के बजाय राजनीतिक नेताओं की हाजरी भर रहे हैं। इस घटना के खिलाफ गढ़शंकर की सभी वामपंथी पार्टियां और जन संगठन 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे डीएसपी गढ़शंकर का घेराव करेंगे। बैठक को गुरनेक सिंह भज्जल, महिंदर कुमार, दर्शन, मट्टू, सुभाष मट्टू, रविंदर नीटा, सुरिंदर कौर, कुलभूषण कुमार, रामजी दास, मोहन लाल समिति सदस्य, नीलम कुमारी, गुरबख्श कौर, इकबाल सिंह, लव किशोर, हरभजन अटवाल, बलदेव राज, हरमेश ढेसी, कुलविंदर चाहल, अमर चंद फौजी, सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, कुलविंदर संघा, जोगिंदर कौर, सुखविंदर कौर आदि नेताओं ने संबोधित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा बडिंग नही बता पाए शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जम्म दिन.. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कमाल है, 28 सितम्बर को होता है नोट कर लो

चंड़ीगढ़।  पंजाब की कांग्रेस सरकार में चर्चित ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे  और मैजुदा विधायक अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग की विधानसभा में  शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिन नही बता सके तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

होशियारपुर : 28 जनवरी: पंजाब सरकार की ग्रामीण विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर...
article-image
पंजाब , समाचार

600 बिजली यूनिट बिजली बिल जीरो : अधिसूचना में आई कई शर्ते साहमने

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार दुारा 300 युनिट प्रति महीना व दो महीने की छे युनिट का बिल जीरो करने के पावरकाम दुारा जारी अधिसूचना के बाद साफ हो गया कि बिजली बिल जीरो के...
Translate »
error: Content is protected !!