पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार : आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप 13,सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32, हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10, मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13, पासबुक 34 जियो फाइबर 1, चेकबुक 27 पासपोर्ट 1, डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7, सिम कार्ड 20 , पैन कार्ड 8 अन्य सामान बरामद

by

धर्मशाला : लोगों के बैंक खाते खुलवाकर खाताधारकों को बिना बताए उनके खातों से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन मामले में कांगड़ा पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ और पपरोला से हैं, जबकि पुलिस ने पंजाब के मोहाली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नौ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने लैपटॉप 13,सीपीयू 1 मोबाइल फोन 32, हार्ड डिस्क 1 डेबिट-क्रेडिट कार्ड 10, मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड 13, पासबुक 34 जियो फाइबर 1, चेकबुक 27 पासपोर्ट 1, डेबिट-क्रेडिट कार्ड 24 आधार कार्ड 7, सिम कार्ड 20 , पैन कार्ड 8 अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी मुख्य सरगना समेत और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जिनके खाते से और जिन बैंकों से लेनदेन हुआ है, उन्हें भी जांच के दायरे में लिया जाएगा।
अभी इस लेनदेन को ऑनलाइन सट्टा और गेमों में लगाए जाने के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगवाई में गठित टीम ने मोहाली के चार फ्लैटों में दबिश दी थी, जिनमें से दो फ्लैट से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर वहां पर से संदिग्ध सामान जब्त किया है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से डाटा की जांच होगी। कुछ डाटा रिकवर करना पड़ेगा। अभी तक यह बैंक खाते धर्मशाला, बैजनाथ और मोहाली के पतों से जारी हुए पाए गए हैं, जबकि इसके तार अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हो सकते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता, क्योंकि मुख्य सरगना समेत अभी और गिरफ्तारियां होंगी।
ऐसे आया था मामला सामने
गौर रहे कि जिला मुख्यालय में रह रहे चंबा निवासी एक युवक ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपने एक दोस्त के माध्यम से केनरा बैंक में खाता खुलवाया था। इस दौरान उसे बैंक डिटेल नहीं दी गई थी। बाद में जब उसने बैंक डिटेल निकलवाई तो उसमें 65 लाख रुपये का लेनदेन हुआ पाया गया। इसके बाद उसने धर्मशाला थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बैजनाथ और पपरोला निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ऐसे ही अन्य खाताधारकों के खातों से आरोपियों ने उन्हें बिना बताए लेनदेन किया है।

:

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का शुभारम्भ होना बड़ी उपलब्धि : आरएस बाली एएम नाथ। कांगड़ा : विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ ने बीडीसी नालागढ़ के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

नालागढ़ :   उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज पंचायत समिति नालागढ़ के सभागार में खण्ड विकास समिति नालागढ़ के सभी 40 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। महेन्द्र पाल गुर्जर ने इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!