नकली महिला एसएचओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार : ए.डी.सी. सरीन की मुस्तैदी से शिकंजे में फंसी, पहले भी दो बार पुलिस को कर चुकी गुमराह

by

अमृतसर  : ए.डी.सी. अमृतसर की शिकायत पर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने एक नकली महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रणजीत कौर के रूप में की गई, जो खुद को पंजाब पुलिस की एस.एच.ओ. बता रही थी।  फिलहाल थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को माननीय अदालत के निर्देशों पर ज्यूडिशियल रिमांड में भेज दिया है।

            थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई नकली थाना प्रभारी ए.डी.सी. अमृतसर मेजर अमित सरीन से मिलने के लिए गई जहां उसने खुद को एस.एच.ओ. बताया। शक होने पर ए.डी.सी. ने उसका बेल्ट नंबर पूछा और जब उसे कंट्रोल रूम से कंफर्म किया गया तो वह नकली था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई नकली थाना प्रभारी रंजीत कौर पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
रणजीत कौर पर दर्ज मामले
 थाना बी डिवीजन की पुलिस ने फरवरी 2022 में मामला दर्ज किया था। – थाना अजनाला की पुलिस ने अक्टूबर 2023 में नकली इंस्पेक्टर बनने का मामला दर्ज किया था। – मार्च 2024 में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने रणजीत कौर पर नकली एस.पी. की रीडर बनने का मामला दर्ज किया था।
ए.डी.सी. सरीन की मुस्तैदी से शिकंजे में फंसी, पहले भी दो बार पुलिस को कर चुकी गुमराह
ए.डी.सी. अर्बन डिवैल्पमैंट और अमृतसर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी पुड्डा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक मेजर अमित सरीन की मुस्तैदी से पुलिस ने एक नकली महिला पुलिस इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है, सबसे बड़ी बात यह है कि उक्त नकली महिला इंस्पैक्टर जिसका नाम रणजीत कौर निवासी प्रताप नगर है, वह लगातार दूसरी बार महिला नकली इंस्पैक्टर के रोल में पकड़ी गई है। इससे पहले मार्च 2023 में पुलिस थाना सिवल लाइंस ने नकली महिला इंस्पैक्टर को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह बी.एम.डब्ल्यू. गाड़ी में घूम रही थी और एक स्विफट कार से उसकी गाड़ी टकरा गई थी, तब भी उक्त महिला ने खुद को एस.एस.पी. देहाती की रीडर खुद को बताया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने जब महिला की तरफ से बताए गए बैल्ट नंबर के बारे में जानकारी हासिल की तो सच्चाई सामने आ गई।
कॉलोनाइजरों को कर रही थी ब्लैकमेल ऐसे आई काबू
ए.डी.सी. व मुख्य प्रशासक पुड्डा मेजर अमित सरीन के कई सप्ताह से पुड्डा व नगर कौंसिल रमदास के कर्मचारियों की तरफ से शिकायत मिली थी कि एक नकली महिला पुलिस इंस्पैक्टर दफ्तर के स्टॉफ को ब्लैकमेल कर रही है और आए दिन दफ्तर में आकर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करती है। इस संबंध में 26 मार्च 2025 के दिन बकायदा दफ्तर के लैटरपैड पर डी.एस.पी. अजनाला को नकली महिला पुलिस इंस्पैक्टर के खिलाफ शिकायत भी की गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए मेजर अमित सरीन महिला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और जैसे ही एक सरकारी दफ्तर में दोबारा नकली महिला पुलिस इंस्पैक्टर आई तो मेजर अमित सरीन ने उसको अपने दफ्तर के अन्दर बुलाकर बैल्ट नंबर पूछा और पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर नकली महिला इंस्पैक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पता चला है कि मौजूदा समय में नकली महिला इंस्पैक्टर देहाती इलाकों के कॉलोनाइजरों को यह कहकर ब्लैकमेल कर रही थी कि अवैध कालोनियां बनाई हुई हैं। नकली महिला पुलिस इंस्पैक्टर अभी भी बी.एम.डब्ल्यू. गाड़ी का प्रयोग कर रही थी और उसके गैंग के कुछ अन्य लोग भी हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की तरफ से छापेमारी की जा रही है।
थाना-बी डिवीजन में 751 व अजनाला में माइनिंग एक्ट का पर्चा
 सिविल लाइंस थाने में लगातार दूसरी बार पकड़ी गई नकली महिला पुलिस इंस्पैक्टर के खिलाफ पुलिस थाना बी डिवीजन में 751 का पर्चा और पुलिस थाना अजनाला में माइनिंग एक्ट का पर्चा भी दर्ज है, यानि लड़ाई-झगड़े के साथ साथ रेत माफिया के साथ भी महिला के तार जुड़े हुए थे। जिस प्रकार से महिला के खिलाफ इतने सारे मामले दर्ज हो रखे हैं, उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उक्त महिला अपराध करने की आदी हो चुकी थी।
पुड्डा में 340 नकली एन.ओ.सी. का घोटाला भी पकड़ चुके हैं अमित सरीन
ए.डी.सी. अर्बन डिवैल्पमैंट व पुड्डा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक मेजर अमित सरीन की बात करें तो सरीन की तरफ से पहले भी अपने ही दफ्तर में 340 जाली एन.ओ.सीज का घोटाला पकड़ा गया था, जिसमें सरकारी खजाने में 74 करोड़ के नुक्सान का खुलासा मेजर सरीन ने ही किया था, इस घोटाले में कई बड़े कॉलोनाइजरों व अधिकारियों के नाम सामने आ चुके हैं। मेजर अमित सरीन का नाम पंजाब के उन दिलेर व ईमानदार पी.सी.एस. अधिकारियों की सूचि में शामिल है, जिन्होंने अभी तक अपना इमान नहीं बेचा है। वह ईमानदारी व बहादुरी से काम कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर धर्मपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने...
हिमाचल प्रदेश

गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में आई तेजी, अब तक 58679 मीट्रिक टन गेहूं की हुई लिफ्टिंग : DC ने लिफ्टिंग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने संबंधी दिए अधिकारियों को निर्देश

होशियारपुर, 26 अप्रैल: होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी...
article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना...
Translate »
error: Content is protected !!