पुलिस ने पंजाब के खरड़ से दबोचा एक ओर चिट्टा तस्कर

by

सोलन/खरड़ : हिमाचल प्रदेश के सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक और चिट्टा तस्कर को दबोचा है। आरोपी पंजाब से सात सालों से चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को चिट्टे के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ के दौरान इसका पता चला।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के मालरोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बीते दिनों पुलिस ने दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। यह युवक शहर में युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में थे।

दोनों आरोपी चिट्टे को अपने बिचौलिये दोस्त नरेंद्र निवासी जौणाजी रोड़ के माध्यम से पैसों का लेनदेन करके खरड़ निवासी चिट्टा तस्कर मोहित से खरीद कर लाए थे। छानबीन में पाया गया कि आरोपी मोहित एक अन्य व्यक्ति का पेटीएम वॉलेट व सिम कार्ड पिछले एक साल से इस्तेमाल कर रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। इसके बाद आरोपी मोहित लखनपाल पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ पंजाब को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मोहित पिछले सात वर्षों से चिट्टा तस्करी कर रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहवारी को लेकर झिझक दूर कर मानसिक तौर पर तैयार रहने की जरुर: कोमल मित्तल

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विश्व माहवारी दिवस पर समागम आयोजित, वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के अंर्तगत करवाया गया माहवारी स्वच्छता प्रोग्राम डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं व...
article-image
पंजाब

होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 सर्वसम्मति से बनी ग्राम पंचायतों को विधायक जिम्पा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विधानसभा क्षेत्र की 57 में से 11 सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए उनका...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम का पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन : प्रत्येक मनुष्य को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी 

पौधे लगाकर जन्मदिन मनाने से पंजाब में सालाना 3.5 करोड़ पेड़ लगेंगे गढ़शंकर, 13 जनवरी:   र गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा...
Translate »
error: Content is protected !!