पुलिस ने सुनार की दुकान में हुई डकैती के मामले में 3 को किया ग्रिफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों से लूटा सोना बरामद, भागते हुए एक आरोपी का पैर टूटा

by

जालंधर । जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भार्गव कैंप नगर में विजय ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोना, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल कपड़े बरामद किए हैं
।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को तीन अज्ञात बदमाशों ने विजय ज्वैलर्स में बंदूक की नोक पर डकैती की थी। शिकायत पर एडीसीपी जयंत युति के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के अजमेर के पास ब्रह्मा मंदिर क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी कुशल से 8 सोने के लेडीज़ के सेट, करण से 40 सोने के टॉप्स, और गगन से 12 सोने की चेन, 7 अंगूठियाँ, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक (पीबी08-एफबी-3367) और एक तेजधार हथियार बरामद की। पुलिस को जांच में पता चला कि घटना में इस्तेमाल पिस्तौल एक दोस्त के पास छिपाई गई है, जिसकी बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। बरामदगी के दौरान आरोपी कुशल ने भागने की कोशिश की, जिसमें उसका पैर टूट गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्ड नंबर-4 से बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस का दामन थामा

होशियारपुर :  वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस नेता अशोक मेहरा की प्रेरणा से बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने कांग्रेस का दामन थामा। प्रवीण अरोड़ा की अगुवाई में बड़ी संख्या में अमित अरोड़ा, प्रवीण अरोड़ा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हार्डी संधू ,चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया … मची अफरा-तफरी! – हार्डी के पास नहीं थी जरूरी परमिशन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार हार्डी संधू को हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित एक फैशन शो के दौरान घटी। हार्डी संधू,...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति चेतना मार्च सजाया 

गढ़शंकर,  25 दिसम्बर: माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की...
Translate »
error: Content is protected !!