गांव लल्लियां के गुरुद्वारा से चोरों ने गोलक उड़ाई : गोलक चोरी कर ले जा रहा चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव लल्लियां के गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास जी में अज्ञात चोरों ने गोलक चोरी कर ली। उन्नीस तथा 20 जनवरी की मध्य रात्रि को अज्ञात चोर गुरुद्वारा साहिब का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुआ और गोलक चोरी करके चला गया। चोरी का पता सुबह 5 बजे लगा जब पाठी सिंह प्रतिदिन की तरह गुरुद्वारा साहिब पाठ करने गया। चोरी की सारी घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य किशोर चंद्र पुत्र राम चंद्र निवासी लल्लियां ने चोरी संबंधी पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी अनुसार गुल्लक में 24 से 25 हजार रुपये की राशि चोरी हुई है।
फोटो :
सीसीटीवी फुटेज में गोलक चोरी कर ले जा रहा चोर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस का एकमात्र चेहरा राहुल गांधी…भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के भीतर की खींचतान एक बार फिर से उजागर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग के बीच, प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल...
article-image
पंजाब

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री और सभी विधायकों का तत्काल एल्को-मीटर और डोप टेस्ट कराने की मांग की।...
article-image
पंजाब

कोरोना नियमों की अवहेलना करते हूए गढ़शंकर के सिंबली गांव में खुला सरकारी स्कूल टीचर पढ़ा रहे बच्चों को

 गढ़शंकर – एक तरफ सरकार तेजी से फैल रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मिनी लॉक डाउन का आदेश पारित कर रही है जिसके चलते अस्पताल, दवा, फल व सब्जियों की...
Translate »
error: Content is protected !!