पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 24 सब इंस्पेक्टरों (एसआई) के तबादले का आदेश जारी

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में अचानक पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला हैं। प्रदेश की सुक्खू सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है।  सरकार ने प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 एसआई  यानी उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया गया हैं।

24 एसआई के हुए तबादले :  यशपाल को शिमला से ऊना, पूनम को ऊना से शिमला, कुलदीप कुमार को स्टेट विजिलेंस से द्वितीय आईआरबीएन, अंदेश कुमार को प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ से पीटीसी डरोह, कमलेश चंद को चंबा से द्वितीय आईआरबीएन, आशा देवी को चंबा से द्वितीय आईआरबीएन तबीदल किया गया है।

वहीं, सुनील दत्त को कुल्लू से शिमला, पूर्ण सिंह को प्रथम बटालियन जुन्गा, से स्टेट विजीलेंस, रणबीर सिंह को शिमला से प्रथम आईआरबीएन, राजेश कुमार को चंबा से कांगड़ा, दलीप सिंह को कुल्लू से प्रथम बटालियन जुन्गा, बिपिन कुमार को शिमला से चतुर्थ आईआरबीएन, रंजना शर्मा को स्टेट सीआईडी से स्टेट विजिलेंस, सौरभ ठाकुर को ऊना से मंडी, धनीराम को द्वितीय आईआरबीएन के लिए तबदील किया था और उनके तबादला आदेशों को रद्द कर तृतीय आईआरबीएन में तबदील कर दिया गया है।

इसके अलावा ठाकुर सिंह को कुल्लू से तृतीय आईआरबीएन, अश्वनी कुमार को हमीरपुर से प्रथम आईआरबीएन बनगढ़, नंद लाल को कांगड़ा से स्टेट विजिलेंस, रमेश चंद को सिरमौर से शिमला, नूपराम को शिमला से प्रथम बटालियन जुन्गा, चिंतराम को स्टेट सीआईडी से तृतीय आईआरबीएन तबदील किया है।

जबकि एएसआई संजीव कुमार को पदोन्नति के बाद प्रथम बटालियन जुन्गा, रमेश कुमार को पदोन्नति के बाद 6वीं आईआरबीएन और पदम सिंह को पदोन्नति के बाद स्टेट सीआईडी में लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार एएसआई सुरेंद्र को पीटीसी डरोह से प्रथम बटालियन जुन्गा, तबेराम को प्रथम बटालियन जुन्गा से तृतीय आईआरबीएन पंडोह, दलीप सिंह को तृतीय आईआरबीएन पंडोह से पीटीसी डरोह और हैड कांस्टेबल अजय कुमार को एसपी ऑफिस चंबा में उच्च पद एएसआई के पद के विरुद्ध तैनात किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर 16 मार्च। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले भर में आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान हथियार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर सुक्खू सरकार ख़ामोश क्यों : वेटनरी फार्मासिस्ट्स की नियुक्ति की नॉटिफ़िकेशन सरकार ने क्यों की रद्द – जयराम ठाकुर

नई भर्तियां निकालने में अपने चहेतों को एडजस्ट करने जितनी तत्परता दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार हर दिन बड़ी-बड़ी बातें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां त्रोकड़ावाली ; पत्थर फाड़कर प्रकट हुई थी मां की दिव्य मूर्ति

हर वर्ष भाद्रपद कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को होता है भव्य जाग का आयोजन एएम नाथ । मंडी।  हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। यहाँ हर पर्वत, हर घाटी और हर क्षेत्र में कोई...
Translate »
error: Content is protected !!