पूरा फर्श नोटों की चादर से ढंका : NRI मेहमानों ने उड़ाए डॉलर

by

तरनतारन : पट्टी कस्बे से एक ऐसी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।।14 फरवरी को हुई इस शादी में खुशियां मनाने का अंदाज ऐसा था कि पूरा फर्श नोटों की चादर से ढंक गया।
दूल्हा-दुल्हन जैसे ही मंच पर आए, मेहमानों ने उन पर नोटों की बारिश शुरू कर दी।

NRI मेहमानों ने उड़ाए डॉलर : इस शादी की सबसे खास बात यह थी कि इसमें शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया कनाडा जैसे देशों से कई NRI (प्रवासी भारतीय) रिश्तेदार पहुंचे थे. संगीत की धुन पर नाचते हुए इन मेहमानों ने न केवल भारतीय रुपये, बल्कि अमेरिकी डॉलर भी जमकर उड़ाए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के सदस्य बैग में भरकर कैश लाए थे. मंच पर नोटों का ढेर लग गया, जिसे बाद में कुछ लोग बटोरते नजर आए. बताया जा रहा है कि इस जश्न के दौरान करीब 4 से 5 लाख रुपये नकद उड़ाए गए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस : जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हुई हैं. कुछ लोग इसे पंजाब की पुरानी रईसी खुले दिल से खुशी मनाने का तरीका बता रहे हैं. वहीं, बहुत से लोग इतनी बड़ी रकम को सार्वजनिक रूप से उड़ाने को गलत बता रहे हैं।

उनका कहना है कि यह दौलत का भोंडा प्रदर्शन है. यह घटना एक बार फिर भारतीय शादियों में होने वाली बेतहाशा फिजूलखर्ची ‘दिखावे’ के बढ़ते चलन पर सवाल खड़ा करती है. खासकर रईस परिवारों विदेशों से आने वाले मेहमानों के बीच यह ट्रेंड काफी चर्चा में रहता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टांडा में गोधन कटलके विरोध में हिंदू संगठनों ने गढ़शंकर में तीन घंटे जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन।

गढ़शंकर – टांडा में अज्ञात कातिलों द्वारा 30 गोधन का कत्ल करने के विरोध में और इनके कातिलों को जल्द पकड़ने के लिए हिंदू संगठनों ने शहर के बंगा चौक पर धरना देकर तीन...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल में जल संरक्षण जागरूकता सेमिनार का आयोजन : जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित – पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 22 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना द्वारा ने विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संचार करने हेतु विद्या मंदिर स्कूल शिमला पहाड़ी में जल संरक्षण विषय पर एक सेमिनार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में झंडा चढ़ाने की रस्म विधायक श्री ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा अदा की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर में आज आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से झंडा चढ़ाने की रस्म विधायक श्री ब्रह्मशंकर जिंपा द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!