पूरी सिख संगत ने पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित कानून का स्वागत किया : सीएम भगवंत सिंह मान

by

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद किया

उन्होंने इस कानून को बेअदबी करने की कोशिश करने वालों के लिए सख्त सजा सुनिश्चित करने तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

आज श्री हरमिंदर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की सेवा सौंपने के लिए उनका दिल परमात्मा के प्रति शुक्राने से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सौभाग्यशाली है कि हमें यह ऐतिहासिक कानून पारित करने का अवसर मिला है, जो भविष्य में ऐसी घिनौनी घटनाओं को रोकने में अहम साबित होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं, जिनकी मान-मर्यादा बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 यह सुनिश्चित करता है कि इस अक्षम्य अपराध के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को मिसाली सजा का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाएं पंजाब की अमन-शांति, भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक एकता को भंग करने के उद्देश्य से रची गई गहरी साजिश का हिस्सा थीं। मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि यह कानून इतनी समझदारी और सख्ती से बनाया गया है कि दोषी ठहराए गए व्यक्ति को मरने तक उम्रकैद की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश के नामी कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करने के बाद इस कानून का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून ऐसी घटनाओं के खिलाफ मजबूत व्यवस्था के रूप में काम करेगा और भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्लाजो सूट, अंब्रेला सूट और साड़ी इत्यादि के आकर्षक डिजाइनों से दिखाई प्रतिभा -आईटीआई की छात्राओं ने तैयार किए लेडीज सूट के कई शानदार डिजाइन

एएम नाथ। हमीरपुर 25 जून। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हमीरपुर में बुधवार को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वयं बनाए गए परिधानों की फैंसी ड्रेस फैशन रिव्यू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी...
article-image
पंजाब

48 नशीली गोलियां, 12 नशीली इंजेक्शन और नशा करने के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमे दर्ज

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 नशीली गोलियां, 15 नशीले इंजेक्शन और नशे का सामान बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए :देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शाहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंत्री राजेश धर्माणी निरंतर पहुंच रहे खेल मैदान, बच्चों से कर रहे है संवाद

घुमारवीं में चल रही है 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता भविष्य में आयोजित करेंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन : राजेश धर्माणी एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर) 03...
Translate »
error: Content is protected !!