पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन : हिमाचल ने खोया कद्दावर और लोकप्रिय नेता

by

एएम नाथ। शिमला/कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, शाहपुर के पांच बार विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह कांगड़ा जिले के पैतृक गांव त्यारा में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां समेत विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

23 नवंबर 1939 को जन्मे मनकोटिया ने वर्ष 1960 में देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में प्रवेश लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और स्वर्ण पदक मिला। वर्ष 1962 में वे प्रथम गोरखा राइफल में अधिकारी के रूप में कमीशन हुए। उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध तथा 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में सेवाएं दीं। इसके अलावा करीब चार वर्ष भूटान की रॉयल भूटान आर्मी के साथ भी काम किया। वर्ष 1976 में उन्होंने सेना से समयपूर्व सेवानिवृत्ति ली।
राजनीति में आने के बाद मनकोटिया 1982, 1985, 1990, 1993 और 2003 में शाहपुर से विधायक चुने गए। उन्होंने 1995 से 1998 और मार्च 2003 से जुलाई 2004 तक पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं विधि मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि शाहपुर और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण में मनकोटिया का योगदान सदैव याद किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार नेता बताते हुए कहा कि उनका निधन प्रदेश के सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पैसे डबल : लिए 75 हजार, 4 महीने में किए 26 हजार वापिस, 49 हजार ठगे

शिमला। शिमला में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छोटा शिमला में सामने आया है। पीड़ित ने 75 हजार रुपए दिए थे,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रदेश में सफलतापूर्वक किया जाएगा क्रियान्वयन: एम. सुधा देवी

 शिमला :  सचिव, स्वास्थ्य एम. सुधा देवी ने शुक्रवार को शिमला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 3 मार्च, 2024 को आयोजित किए जाने वाले टीकाकरण की तैयारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह में तेंदुए का आतंक, एक की मौत, 4 गंभीर घायल, 3 गांवों में दहशत

एएम नाथ। बल्ह/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार तड़के एक आदमखोर तेंदुए ने अचानक हमला कर तीन गांवों में दहशत फैला दी। बल्ह क्षेत्र के मलवाना (भड़याल)...
Translate »
error: Content is protected !!