पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को महिला आयोग का नोटिस : रैली में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

by

पंजाब महिला आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है. चन्नी पर विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा में चुनावी रैली के दौरान महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।  महिला आयोग की अध्यक्ष ने नोटिस में लिखा,’पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 10 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित मामलों का स्वतः संज्ञान ले सकता है।

रैली को संबोधित कर रहे थे चन्नी :   नोटिस में आगे कहा गया है कि सोशल मीडिया पर चन्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  यह वीडियो गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान का है, जिसे चन्नी संबोधित कर रहे हैं।  आरोप है कि इस दौरान चन्नी ने महिलाओं के प्रति बहुत ही अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है।

कांग्रेस उम्मीदवार भी थीं मौजूद :  बता दें की जिस गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में चन्नी प्रचार करने पहुंचे थे, वहां कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अमृता वरिंग भी मौजूद थीं।  आरोप के मुताबिक वायरल हो रहे इस वीडियो में न केवल महिलाओं बल्कि जाट समुदाय और हिंदू समुदाय के खिलाफ भी बहुत ही शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

महिलाओं के अपमान का आरोप :   नोटिस में कहा गया है कि ऐसा करके आपने न केवल पूरी महिला जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की है।  जिससे पंजाब में अमन-चैन का माहौल खराब हो सकता है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा लोकसभा सदस्य होने के नाते उनकी ओर से ऐसी टिप्पणियां अच्छी नहीं लगतीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाहलपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार कार्यक्रम करवाया गया।  जिसमें SHO गढ़शंकर जय पाल और उनकी टीम ने गांव वासियों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी और नशा बेचने वालों...
article-image
पंजाब

पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं गांवों के लोग, 5 दिनों से नहीं आ रहा पानी : झूठे वादों वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल – निमिषा मेहता.

गढ़शंकर, 19 जनवरी : गढ़शंकर के पहाड़ी क्षेत्र के गांव सदरपुर, शाहपुर और खानपुर के लोग लंबे समय से घरों में पीने के पानी की सप्लाई बंद होने से परेशान हैं। इस मौके पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट पहुँची सीबीआई

नई दिल्ली । दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगने के बाद अब सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त करने वाले फ़ैसले के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है। ट्रायल...
article-image
पंजाब

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फिट इंडिया गेम्स में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे सांसद तिवारी रोपड़ : 27 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है...
Translate »
error: Content is protected !!