पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला….कहा, ‘ठेकेदार मित्र मंडली’ से घिरी सरकार, मंत्रियों की नहीं सुनवाई

by

गलत नीतियों से हिमाचल 20 साल पीछे गया, 2027 में ऐतिहासिक जीत के साथ कांग्रेस को सत्ता से हटाएगी भाजपा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुभवहीनता, हठधर्मिता और गलत नीतियों के कारण प्रदेश विकास के मामले में दो दशक पीछे चला गया है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री सरकार में केवल अपनी “ठेकेदार मित्र मंडली” से घिरे हुए हैं, जिससे मंत्रियों की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कारण उनकी विश्वसनीयता कमजोर हुई है और कांग्रेस के भीतर ही उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछली बार का मामूली अंतर खत्म कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने कभी सुक्खू सरकार गिराने का प्रयास नहीं किया, बल्कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह के कारण कई विधायक भाजपा में आए और अभी भी कुछ विधायक संपर्क में हैं।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दो हजार से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर दिए गए हैं और सरकार दबाव में फैसले बदल रही है। उन्होंने पेखुवाला सोलर परियोजना में भ्रष्टाचार, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास में सुस्ती और केंद्र पर अत्यधिक निर्भरता के आरोप भी लगाए।
आर्थिक स्थिति पर जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने साढ़े तीन वर्षों में करीब 45 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है, जिससे प्रदेश का कुल ऋण 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन, हिमकेयर, सहारा और शगुन जैसी योजनाएं लागू कीं तथा रिकॉर्ड सड़क निर्माण कराया, जबकि मौजूदा सरकार बताए कि विकास कार्य ठप होने के बावजूद इतना भारी कर्ज आखिर किस पर खर्च हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल

बैजनाथ 13 अगस्त :  प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली :75 वर्ष और इससे अधिक आयु के पेंशनरों को इसी वित्तीय वर्ष में एरियर का भुगतान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने देहरा में 78वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की देहरा को अधीक्षण अभियंता कार्यालय और खण्ड चिकित्सा कार्यालय की सौगात राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड कॉलेज में इंडोर स्टेडियम की रखी आधारशिला : शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे – डिप्टी सीएम

एनएसएस यूनिट के छात्रों ने 35 हज़ार एक सौ रूपये का चैक आपदा राहत कोष में किया भेंट ऊना, 9 सितम्बर – हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!