पूर्व विधायकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन जारी करने के आदेश : कांग्रेस से बगावत कर बाद में भाजपा का थाम लिया था दामन

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की सियासत से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है, जिसमें कांग्रेस से बागी होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनकी पेंशन को बहाल करने और तत्काल प्रभाव से जारी करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार यह मामला उन पूर्व विधायकों से जुड़ा है जिन्होंने कांग्रेस से बगावत कर बाद में भाजपा का दामन थामा था। इनमें सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा सहित अन्य संबंधित पूर्व विधायक शामिल हैं। इसके बाद सरकार की ओर से उनकी विधायी पेंशन पर रोक लगा दी गई थी, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि पेंशन एक वैधानिक अधिकार है, जिसे केवल राजनीतिक आधार पर रोका नहीं जा सकता। अदालत ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सभी याचिकाकर्ता पूर्व विधायकों की पेंशन तुरंत प्रभाव से जारी की जाए।
हाईकोर्ट के इस फैसले को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रदेश की सियासत में दल-बदल और उससे जुड़ी सुविधाओं को लेकर एक नई बहस फिर से तेज हो गई है। फैसले के बाद संबंधित पूर्व विधायकों के खेमे में राहत देखी जा रही है, जबकि राजनीतिक हलकों में इस पर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिद्धबाड़ी में 130 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर : विकास में तय बनाई जा रही सबकी भागीदारी – सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 14 जून। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास में सबकी भागीदारी तय बनाई जा रही है। हमारी सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत हो थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन : डीपीओ अशोक शर्मा

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 सितम्बर। 7वें पोषण माह के अंतर्गत आज मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरियां छीनने का नए साल में भी सिलसिला जारी – सुक्खू सरकार पूरे कार्यकाल में सिर्फ नौकरियां और सुविधाएं ही छीनी जाएगी : जयराम ठाकुर

नौकरियां छीनते समय कर्मचारी की सेवा और उनके परिवार के बारे में भी सोचे सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने मरीजों को फल एवं मिठाई की वितरित

शिमला 11 नवंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण शाखा ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर ) ने दीपावली के अवसर आज “मानसिक चिकित्सालय एवं पुनर्वास केंद्र ” शिमला में जाकर मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!