पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के समर्थन में किया रोड शो : भाजपा सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लेती है लेकिन कांग्रेस सच्चाई पर काम करती – पूर्व सीएम चन्नी

by

दौसा : पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के समर्थन में रोड शो किया तो, वही लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में चन्नी ने वोट मांगे।
पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि, ‘राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 सालों में विकास की नई इबारत लिखी है। यह विकास निरंतर जारी रहे, इसके लिए कांग्रेस का सत्ता में आना बेहद जरूरी है. चन्नी ने आगे कहा कि, कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश बेहद योग्य है और उनकी योग्यता का ही परिणाम है की सिकराय क्षेत्र में चहुमुखी विकास दिखाई दे रहा है।
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, भाजपा केवल जुमले देती है लेकिन, कांग्रेस काम करके दिखाती है। भाजपा सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लेती है लेकिन कांग्रेस सच्चाई पर काम करती है। चन्नी ने सिकराय क्षेत्र के लोगों से आवाहन किया. राजस्थान को जुमले देने वाले झूठे लोगो से बचाना होगा और इसके लिये जरूरी है 25 नवम्बर को जनता ऐतिहासिक निर्णय ले।

खुद ट्रैक्टर चलाकर ग्रामीणों के बीच पहुंची ममता भूपेश : वही, चरणजीत सिंह चन्नी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जहां ममता भूपेश का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया. ममता भूपेश ने प्रचार के दौरान कभी जुगाड़ पर बैठकर प्रचार करती दिखाई दी तो, कभी खुद ट्रैक्टर चलाकर ग्रामीणों के बीच पहुंची।रोड शो के दौरान भूपेश ने कहा कि, जुगाड़ और ट्रैक्टर ग्रामीण क्षेत्र की शाही सवारी है. यह क्षेत्र के किसानों के घर में दिखाई देते हैं. किसान इनकी बदौलत अपना जीवनयापन करते हैं।
इस दौरान भूपेश ने जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि, विपक्ष यहां गुंडाराज स्थापित करना चाहता है लेकिन, मुझे भरोसा है क्षेत्र की जनता कभी भी यहां गुंडाराज स्थापित नहीं करेगी।भूपेश ने कहा मुझे सिकराय की जनता पर भरोसा है क्षेत्र में अमन चैन भाईचारा बनाए रखने के लिए आमजन मेरा सहयोग करेगा और इसके लिए 25 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ शांति बहाली का भी काम होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

280 ग्राम नशीला पदार्थ, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा तथा 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद : 1 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 16 सितम्बर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 280 ग्राम नशीले पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक कंडे व 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

DC inspects Dana Mandi, reviews

Officials directed to ensure smooth crop purchase Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 14 : Deputy Commissioner Ashika Jain today visited the local Dana Mandi, where she reviewed wheat procurement arrangements along with facilities provided for farmers, labourers,...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मोहाली के गांवों के विकास के लिए बांटे ग्रांट के चैक

मोहाली, 20 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए, मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव नौगियारी, गीगा माजरा...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के बी. काॅम पांचवें समैस्टर में बलजीत कौर कॉलेज में रही प्रथम

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. काॅम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा बलजीत कौर पुत्री गुरबचन सिंह  ने 546 अंक...
Translate »
error: Content is protected !!