पूर्व सीएम ने कहा मैं भाजपा से नाराज हूं : कांग्रेस का निमंत्रण आया था, लेकिन कांग्रेस में नहीं जायूँगा

by

नई दिल्ली :   टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के एक नेता खासे नाराज दिख रहे हैं। यहां तक की उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे जाहिर भी किया। दरअसल, भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम डी.वी. सदानंद गौड़ा का पार्टी ने बेंगलुरू उत्तर सीट से टिकट काटकर किसी और को दे दिया, जिससे वो खफा दिख रहे हैं।

कांग्रेस के ऑफर को ठुकराया :   पूर्व सीएम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मेरी जगह किसी और को टिकट दे दिया गया है, जिसके चलते मैं भाजपा से नाराज हूं। उन्होंने इसी के साथ यह भी कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा और मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी का प्रयास….ऐसे टली लाखों की धोखाधड़ी

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बैंक अधिकारी की समझदारी से समय रहते सतर्कता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत और डलहौजी में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित :जीवन के पहले 1000 दिन बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव: विशेषज्ञ

जंक फूड से दूरी और संतुलित आहार अपनाने का किया आह्वान एएम नाथ। डलहौजी : पोषण माह के अंतर्गत बनीखेत और डलहौजी में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!