पूर्व सैनिक की टांगें तोड़ने का मामला: तीसरे आरोपी की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

by

बठिंडा। जिले के गांव भाई बख्तौर में पूर्व सैनिक की टांगें तोड़ने के मामले में फरार तीसरे आरोपित 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, नशा तस्करों द्वारा पूर्व सैनिक रणवीर सिंह की टांगें तोड़ने के बाद ‘गांव बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाने वाले युवक लखवीर सिंह को भी लगातार धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं।

सोमवार को लखवीर सिंह गांववासियों के साथ डीआईजी बठिंडा रेंज से मिलने बठिंडा पहुंचा। उसने डीआईजी हरजीत सिंह को धमकी देने वाले लोगों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर युवक लखवीर सिंह ने कहा कि जब नशा तस्करों ने पूर्व सैनिक की टांगे तोड़ी थीं, तो उसने विरोध स्वरूप गांव बिकाऊ के पोस्टर लगाए थे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद गांव वालों ने एक बड़ी सभा कर अपनी एकता दिखाते हुए उसके साथ खड़े होने का फैसला किया।

जिसके बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसने बताया कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके चलते हो सकता है कि उसके गिरोह द्वारा उसे धमकियां दी जा रही हों।

वीडियो पर युवक ने बताया कि इस वारदात के बाद गांव में डर पैदा हो गया है। उसने बताया कि फेसबुक पर कमेंट करके उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिसके चलते उसके परिवार के लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित ने बताया कि उसे धमकियां दी जा रही हैं कि एक-दो दिन में उसे जान से मार दिया जाएगा।

उसने बताया कि राज्य में नशा तस्करों का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है और हो सकता है कि उसे वही गिरोह धमकियां दे रहा हो। उसने डीआईजी हरजीत सिंह को लिखित शिकायत देकर धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

जिले के गांव भाई बख्तौर में बीती 31 मई को तीन नशा तस्करों ने पूर्व सैनिक रणवीर सिंह पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों कुलदीप सिंह काला और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी अभी फरार है।

इस घटना के बाद बठिंडा पुलिस ने दावा किया था कि पूर्व सैनिक पर हमला करने वाले तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन इस घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसके चलते ग्रामीणों में अभी भी डर का माहौल है। गौरतलब है कि पूर्व सैनिक रणवीर सिंह गांव में नशे की बिक्री का विरोध कर रहे थे। जिसके चलते उन पर जानलेवा हमला किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल सोसाइटी ने लडकियों की लोहड़ी संबंधी की बैठक

गढ़शंकर :आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव सतनौर में हुई, जिसमें उपाध्यक्ष पंजाब किरण बाला, मीडिया सलाहकार पंजाब मंजीत राम, सुरजीत सिंह चेयरमैन जिला होशियारपुर, सतनाम...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के पंजाब अध्यक्ष बनने से पंजाब में भाजपा होगी मजबूत : लवली खन्ना

गढ़शंकर : भाजपा हाईकमान दुारा भाजपा की पंजाब ईकाई का सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी प्रकट करते हुए भाजपा के बरिष्ठ नेता सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील...
article-image
पंजाब

Important issues related to the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 1 : Important development issues related to Dasuya assembly constituency will be discussed in the upcoming assembly session. In a special conversation with educationist and journalist Sanjeev Kumar, MLA Karambir Ghuman gave...
article-image
पंजाब

डी.जी.पी गौरव यादव ने पुलिस लाइन होशियारपुर में किया सैमीनार हाल का उद्घाटन : गजटिड अधिकारियों के लिए एक आफिसर्ज मैस का भी रखा नींव पत्थर

होशियारपुर, 04 अगस्त:  डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी) पंजाब गौरव यादव की ओर से डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वप्न शर्मा व एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की उपस्थिति में आज पुलिस लाइन होशियारपुर में सैमीनार...
Translate »
error: Content is protected !!