पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आज एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में जिला चंबा से संबंधित विभिन्न पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों को ज़िला मुख्यालय में सीएसडी कैंटीन तथा
ईसीएचएस की सुविधा दोबारा शुरू करने को लेकर उपनिदेशक सैनिक कल्याण को मामला उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिए ।
मुकेश रेपसवाल ने पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों की मांग पर लीग द्वारा कैंटीन सुविधा आरंभ करने को लेकर भूमि उपलब्ध करवाने के आग्रह पर विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर मामला प्रेषित करने को कहा ।
उन्होंने ज़िला रोजगार अधिकारी को पूर्व सैनिकों के निर्धारित कोटे से भरी जाने वाली विभिन्न विभिन्न रिक्तियों के पोस्ट कोड की सूची उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए ।
उपायुक्त ने कहा कि उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय तथा पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों द्वारा सभी सेवानिवृत सैनिकों को पूर्व सैनिक लीग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए ताकि उन्हें भी विभिन्न योजनाओं से लाभ मिल सके ।
उपायुक्त ने पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों की मांग पर ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा तथा सैनिक विश्रामगृह चूवाड़ी के परिसर के सामने स्थानीय लोगों द्वारा वाहनों की पार्किंग से हो समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही ।
बैठक में उपनिदेशक ज़िला सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों का व्योरा रखा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों में आनरेरी कैप्टन तिलक राज धीमान, आनरेरी कैप्टन सुरजीत ठाकुर, आनरेरी
कैप्टन योगराज,आनरेरी लेफ्टिनेंट कमल सिंह, आनरेरी सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, हवलदार करण सिंह तथा हवलदार दिनेश कुमार उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने प्रबंधों का लिया जायजा : अधिकारियों को दिए निर्देश, विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित

धर्मशालाः 13 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार शाम को तपोवन में विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद : 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल पहुंचा बेंगलुरु, हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बागवानी विभाग ऊना के उप-निदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज और हमीरपुर जिले के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार की जुमलेबाजी प्रदेशवासियों की परेशानी का सबब : पूर्व सांसद खन्ना

जमीन की रजिस्ट्री पर ऐन.ओ.सी. की शर्त हटाने की घोषणा का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं, लोग धक्के खाने और अतिरिक्त पैसे खर्चने को मजबूर : खन्ना होशियारपुर 17 जनवरी :  भाजपा के...
Translate »
error: Content is protected !!