पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली : भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश
एएम नाथ। शिमला : शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने सेना के अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सेना अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने कहा कि भर्ती स्थल पर आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भर्ती स्थल पर बिजली और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
***युवाओं को गुमराह करने वालों पर रहेगी नजर
उपायुक्त ने कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। उन्होंने उपमंडल दंडाधिकारी रामपुर को उपमंडल स्तर पर संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान कोई भी व्यक्ति युवाओं को गुमराह न कर सके, इसके लिए प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या भ्रामक जानकारी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाती है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और पूरी भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हो।
***अभ्यर्थियों के ठहरने की होगी उचित व्यवस्था
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती के लिए अवेरीपट्टी आने वाले युवाओं के ठहरने के लिए उचित दरों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को ठहरने, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और भर्ती रैली से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

65 लाख स्वीकृत सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन के लिए : राज्य के सबसे बड़ा चिड़ियाघर कांगड़ा के वनखंडी में होगा तैयार

धर्मशाला, 28 जुलाई। कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में पालमपुर के सौरभ वन बिहार में अब टॉय ट्रेन स्थापित करने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई में टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए कंपनी 16 अगस्त रविवार नवांशहर कार्यालय पहुंचेगी : कंवर अरोड़ा

नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट तो एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई में टैक्सी ड्राइवर की सीधी भर्ती के लिए कंपनी की एच आर टीम 16 अगस्त रविवार को नवांशहर दफ्तर पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति और अन्य सदस्यों ने अधिकारियों को दिए निर्देश : ऑडिट पैरों के निवारण के लिए त्वरित कदम उठाएं: इंद्र दत्त लखनपाल

हमीरपुर 15 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने रविवार को यहां हमीर भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के तहत आने आने वाले विभिन्न विभागों, संस्थानों, बोर्डों, अर्द्ध-स्वायत्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम माह में कम से कम दो पटवार वृतों का निरीक्षण करें: डीसी राघव शर्मा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश ऊना : 16 फरवरी: उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!