पेंटर ने खो दिए थे दुर्घटना में अपने दोनों हाथ : गंगाराम अस्पताल में चमत्कार- डेड घोषित की जा चुकी एक महिला की वजह से पेंटर को मिले फिर से हाथ

by

नई दिल्ली :  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल की दुनिया में बहुत बड़ा चमत्कार हुआ है। इस अस्पताल में दिल्ली का पहला सफल हैंड ट्रांसप्लांट किया गया है। 45 वर्षीय सख्स के दोनों हाथों का प्रत्यारोपण किया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। पेशे से पेंटर इस 45 वर्षीय सख्स ने एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। सफलता पूर्वक हैंड ट्रांसप्लांट के बाद अब वो फिर से ब्रश थामते हुए पेंटिंग के सपनों को साकार कर सकेगा।  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को तो इस बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट के लिए श्रेय जाता ही है लेकिन इसका सबसे बड़ा क्रेडिट उस महिला को जाता है, जिसके अंग दान की वजह से ये सब संभव हो पाया।ब्रेन डेड घोषित की जा चुकी एक महिला की वजह से न सिर्फ इस पेंटर बल्कि कई और लोगों को भी नई जिंदगियां मिली हैं।

2020 में एक ट्रेन दुर्घटना में खो दिए थे हाथ

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सफलता पूर्वक हैंड ट्रांसप्लांट के बाद अब पेंटर फिर से अपनी कलाकारी दिखा सकेगा। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इस पेंटर ने साल 2020 में एक ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। पेंटर आर्थिक रुप से काफी कमजोर था और उसने बेहतर जीवन जीने की सारी उम्मीदें खो दी थी। लेकिन डॉक्टरों की कई घंटों की मेहनत और एक महिला के अंगदान की वजह से पेंटर की नई जिंदगी का रास्ता निकला।

महिला के अंगदान से निकला रास्ता :  दरअसल, दिल्ली की ही रहने वाली एक महिला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। महिला ने जिंदा रहते हुए अपने अंगों को दान करने की घोषणा की थी और अपने अंगों को किसी दूसरे के लिए इस्तेमाल की इजाजत दी थी। जिसके बाद पेंटर की नई जिंदगी का रास्ता निकाल लिया गया। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित की गई महिला के अंग का इस्तेमाल करते हुए बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। बहरहाल देशभर के लोग दिल्ली के डॉक्टरों के टीम की सर्जिकल उत्कृष्टता और एक महिला के अंग दान संकल्प को धन्यवाद दे रहे हैं, जिसने कई जिंदगियां बदल दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वायरल हुया एक पत्र, उपमुख्यमंत्री ने अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला : प्रदेश सरकार में बने उपमुख्यमंत्री ने वायरल हुए पत्र के मुताबिक अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें वह अपने संघर्ष की गाथा का बखान करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया ऊहल परियोजना के तृतीय चरण के जलाशय का निरीक्षण,   सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए मौके पर ही स्वीकृत रोहित भदसाली। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोहमुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता : प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के...
Translate »
error: Content is protected !!