पेंशनर सेवा पोर्टल’ की सेवाएं अब जिले के 23 सेवा केंद्रों में भी मिलेंगी – डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पेंशनरों के लिए पेंशन सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए तैयार किए गए ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ की शुरुआत करने का ऐलान किया, जिसकी सेवाएं अब जिले के 23 सेवा केंद्रों में भी मिलेंगी।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने सेवामुक्त कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ प्रदेश के सभी पेंशनरों के लिए समय पर, सही और बाधा रहित पेंशन सेवाओं को सुनिश्चित बनाएगा।

आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल https://pensionersewa.punjab.gov.in है, का उद्देश्य पेंशन वितरण मामलों की प्रक्रिया के कार्य प्रवाह को स्वचालित करना और पेंशनरों तथा परिवारिक पेंशनरों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पोर्टल शुरू में पेंशनरों को छह मुख्य सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना, उत्तराधिकारी मॉड्यूल के माध्यम से पेंशन को परिवारिक पेंशन में बदलने के लिए आवेदन देना, लीव ट्रैवल कंसेशन (एल.टी.सी.) लेने के लिए आवेदन देना, शिकायत निवारण मॉड्यूल के माध्यम से पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करना, और प्रोफाइल अपडेशन मॉड्यूल के माध्यम से पेंशनर के निजी विवरणों में अपडेशन/बदलाव करना शामिल है।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इन सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। उन्होंने कहा कि पेंशनर पोर्टल पर उपलब्ध आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी करके ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ पर रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद पेंशनर अपने मोबाइल फोन, पी.सी., या लैपटॉप के माध्यम से पोर्टल पर अपनी लॉगिन आई.डी. का उपयोग करके घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इन सेवाओं का लाभ निकटतम सेवा केंद्रों, सेवा की होम डिलीवरी की मांग करके, संबंधित पेंशन वितरित करने वाले बैंकों या जिला खजाना कार्यालयों पर जाकर भी लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप एंड्रॉइड पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aadhaar.life और एप्पल फोन के लिए https://apps.apple.com/in/app/jeevanpramaan/id6736359405 पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक रेलवे लाइन पर बैठकर शरेआम नशे की पुड़िया वेच रहा नवजोत सिद्ध ने किया ट्वीट

जालंधर ।  पंजाब के जिला फरीदकोट में रेलवे लाइनों पर बैठ नशा बेचने वाले का वीडियो सुबह से वायरल हो रहा है और इसे नवजोत सिंह सिद्धू ने इस वीडियो को अपने ट्वीट करके...
article-image
पंजाब

इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथारिटी की ओर से गांव बडियाला की खड्ड को वातावरण क्लीयरेंस जारी

होशियारपुर, 30 अप्रैलः कार्यकारी इंजीनियर जल निकास-कम-माइनिंग व जियोलाजी मंडल होशियारपुर दमनदीप सिंह गिल ने बताया कि इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथारिटी की ओर से गांव बडियाला की खड्ड को वातावरण क्लीयरेंस दी गई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी तलब : आयोग ने तरन तारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर किया डीजीपी को तलब

चंडीगढ़ :  निर्वाचन आयोग ने पंजाब में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरन तारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ शिकायतों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
Translate »
error: Content is protected !!