पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब मोबाइल रिचार्ज भी हो सकते हैं महंगे, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : पुनीत महाजन

by

चंडीगढ़। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब आम जनता को मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने का भी झटका लग सकता है। चर्चा है कि आने वाले समय में मोबाइल कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में करीब 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने इस संबंध में कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय एकता मंच रजिस्टर्ड के जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर पुनीत महाजन ने कहा कि पहले ही पेट्रोल, डीजल, CNG और दूध जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो चुका है। अब यदि मोबाइल रिचार्ज प्लान भी महंगे होते हैं तो इसका सीधा असर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और गरीब वर्ग पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि मोबाइल आज हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। पढ़ाई, ऑनलाइन काम, बैंकिंग और दैनिक संपर्क के लिए मोबाइल सेवाएं बेहद जरूरी हैं। ऐसे में रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित होगी।
पुनीत महाजन ने कहा कि मोबाइल टावरों को चलाने के लिए डीजल की आवश्यकता होती है और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों के संचालन खर्च में भी वृद्धि हुई है। इसी वजह से कंपनियां रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर सकती हैं
उन्होंने केंद्र सरकार और टेलीकॉम कंपनियों से अपील की कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल सेवाओं को किफायती बनाए रखा जाए, ताकि डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूती मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब रजिमेंट का जवान गिरफ्तार, छुट्टी पर आया था घर

ऊना :  हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा के तस्कर पकड़े जा रहे हैं. अब आर्मी जवान को ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक समागम शुरु

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  हर साल की तरह गांव भाम में मां भामेश्वरी देवी जी के मंदिर में वार्षिक समागम 29 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ ध्वजा भ्रमण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण : DC मुकेश रेपसवाल

  वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर,  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने कहा  कि वरिष्ठ नागरिकों की...
Translate »
error: Content is protected !!