पेड़ से टकराने से कैंटर चालक की मौत

by

गढ़शंकर -गढ़शंकर-चंडीगढ़ सड़क पर पनाम गांव के पास कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसके चलते चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर नंबर एचपी 12 एन4424 जिसमे लोहे के सरिये भरे हुए थे वह चंडीगढ़ से जम्मू की और जा रहा था लेकिन जब वह गढ़शंकर के गांव पनाम के पास पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में मिरतक चालक की पहचान सिकंदर पुत्र महमंद बशीर निवासी कोट धारा, राजोरी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई और इसमें फंसे चालक को निकालने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और मिरतक चालक का शव गढ़शंकर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरा: डॉ मुकेश कुमार

रोहित जसवाल : होशियारपुर : नॉन-अल्कोहोलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (एनएसएचएच) फैटी लिवर रोग का एक उन्नत और संभावित रूप से जानलेवा रूप है, जो भारत में तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर...
article-image
पंजाब

शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का मामला : जत्थेदार साहिब का साफ कहना कि “सिख पंथ आपके साथ खड़ा है” ने संघर्ष में नई ऊर्जा कर दी पैदा : जॉइंट एक्शन कमेटी

मोहाली (अभिषेक पराशर) : जॉइंट एक्शन कमेटी मोहाली द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नाम पर  शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र प्रशासन...
article-image
पंजाब

अलग-अलग संगठनों ने ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी के जोनल लीडर मुकेश मलौद की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते करते हुए सरकार को लेबर लीडर को तुरंत रिहा करना की मांग उठाई

गढ़शंकर: डेमोक्रेटिक वर्कर्स फेडरेशन, कीर्ति किसान यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, रूरल लेबर यूनियन, डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट, दोआबा साहित्य सभा और तर्कशील सोसाइटी समेत गढ़शंकर के अलग-अलग लेबर संगठनों ने ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी के...
Translate »
error: Content is protected !!