पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

by

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन के सचिव सरुप चंद बीरमपुर तथा मास्टर बलवंत राम ने बताया कि मीटिंग में पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनर्स के साथ किए जा रहे पक्षपात विरुद्ध विशाल लामबंदी करने तथा संघर्षों में अग्रणी होने का ऐलान किया गया। मीटिंग में फैसला किया गगया कि पंजाब मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री के शहर संगरुर में की जा रही बड़ी एवं विशाल ऐतिहासिक रैली में जोरदार शमूलियत की जाएगी।
इस रैली में शामिल होने के लिए पैंशनर्स साथियों की एक बस माहलपुर से तथा दूसरी बस गांधी पार्क गढ़शंकर से चलेगी। रैली को सफल बनाने के लिए पैंशनर्स साथियों तक पहुंच करने एवं बसों के लिए फंड एकत्रित करने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। बैठक में परमानंद, ज्ञानी अवतार सिंह, महेन्द्र सिंह, शिंगारा राम, सतपाल लट्ठ, सोहन सिंह टोनी, शादी राम कपूर, मलकीत सिंह, बलवंत राम, सरुप चंद, बीरमपुर तथा प्रिंसिपल प्यारा सिंह विशेष रुप से मौैजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस: किसानों की तरक्की का भरोसेमंद साथी : क्रांति दीपक शर्मा

  होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिजनेस हेड क्रांति दीपक शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि सोनालिका इंडस्ट्रीज़ हमेशा किसानों के साथ मजबूती से...
article-image
पंजाब

पंजाब की किसानी उद्योगों, रोजगार तथा आर्थिकता को नष्ट कर देगी लैंड पूल्लिंग स्कीम : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब सरकार लैंड पूल्लिंग स्कीम के अंतर्गत पंजाब के २० बड़े शहरों में...
article-image
पंजाब

पंजाब को “दूसरा अहमद शाह अब्दाली” बनकर लूट रहे हैं केजरीवाल : रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़, 09 मई (। पंजाब के लोगों ने अब अरविंद केजरीवाल के रूप में “दूसरा अहमद शाह अब्दाली” देख लिया है, जो सिर्फ पंजाब को लूटने के लिए यहां आया है। यह बात केंद्रीय...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनवाकर 16 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 19 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने अमनदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव इब्राहिम पुर, थाना गढ़शंकर की शिकायत के अनुसार उसे फर्जी वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 20...
Translate »
error: Content is protected !!