पॉक्सो एक्ट मामला : चुराह के विधायक हंसराज को मिली जमानत, न्यायालय परिसर से भावुक होकर निकले

by

नाचन के विधायक से भी पूछताछ कर चुकी है पुलिस

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद हंसराज न्यायालय परिसर से भावुक होकर बाहर निकले। हंसराज वीरवार को अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे। यह फैसला विधायक के राजनीतिक और कानूनी भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदालत ने इससे पहले 22 नवंबर को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी थीं, लेकिन उस दिन फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की तारीख निर्धारित की थी।


इस मामले में विधायक से महिला पुलिस थाना चंबा में छह बार पूछताछ हो चुकी है। वीरवार को अदालत में जमानत पर फैसला आया है। विधायक हंसराज को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्यवाही होती है और क्या नए मोड़ आते हैं।
कोर्ट में दोनों पक्ष के वकीलों में काफी लंबी बहस हुई व आरोप प्रत्यारोप चले। विधायक के पुलिस जांच में सहयोग व रवैये के कारण कोर्ट से उन्हें राहत मिली है। अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चालान पेश करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। मामला अदालत में चलेगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट से कोई फैसला आएगा।
गत सोमवार व बुधवार को की गई पूछताछ को काफी अहम माना जा रहा था, क्योंकि पुलिस जांच अब अंतिम मोड़ पर है और अदालत में निर्णय आने से पहले सभी साक्ष्य दोबारा खंगाले जा रहे थे।
इस मामले में पुलिस मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार से भी पूछताछ कर चुकी है। क्योंकि विनोद कुमार की ओर से चंडीगढ़ में बुक करवाए गए होटल के कमरे में हंसराज ठहरे थे।
22 नवंबर को अदालत ने विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित रख लिया था। अब यह फैसला 27 नवंबर को सुनाया जाना प्रस्तावित था। उल्लेखनीय है कि चुराह की एक युवती ने हंसराज पर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। विधायक के खिलाफ महिला पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

———————————-

ये है पूरा मामला

इससे पहले हंसराज से बुधवार को पॉक्सो के मामले में पुलिस ने फिर पूछताछ की। विधायक से महिला थाना में करीब ढाई घंटे पूछताछ की गई। विधायक हंसराज पर चुराह की एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में अदालत के आदेशों पर विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज की जा चुकी है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने पहले भी अदालत में याचिका लगाई थी, जिस पर उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी। अब उन्होंने नियमित जमानत के लिए याचिका दी है, जिस पर वीरवार को फैसला आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

समारोह की गरिमा के अनुरूप विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाए अधिकारी भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित चंबा, 7 अगस्त :  उपायुक्त अपूर्व देवगन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शर्तों पर बनेंगे प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी और मेडिकल डिवाइस पार्क

शिमला, 16 फरवरी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क भी लगेगा और मेडिकल डिवाइस पार्क भी, मगर ये पार्क हिमाचल की शर्तों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की नई एफआईआर : 2 बैंको से 1085 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली।:  सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और कंपनी की एक पूर्व निदेशक के खिलाफ ₹1,085 करोड़ से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध में एक नया आपराधिक मामला दर्ज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर ने भर दी मांग : ‘ये मेरी स्टूडेंट थी,  मैं इसे पढ़ाता था। इसके ऊपर फीस भी बहुत हो गया : इससे शादी कर लिया तो आप हमें आशीर्वाद दें

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी बेहद मजेदार होते हैं तो कभी एकदम हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल...
Translate »
error: Content is protected !!