पोर्न जैसा करवाते हैं गंदा काम : जानवरों सी पिटाई …यूएई में भारतीय महिला ने की खुदकुशी

by

यूएई में रहने वाली केरल की महिला की खुदकुशी के बाद उसका दिल दहला देने वाला सूइसाइड नोट सामने आया है। महिला ने सूइसाइड नोट में ससुराल वालों के ऐसे कारनामे लिखे हैं, जो कि रूह कंपाने वाले हैं।

33 साल की विपांचिका मणि ने 8 जुलाई को पहले अपनी एक साल की बच्ची की हत्या की और इसके बाद खुदकुशी कर ली थी। मणि शरजाह के अल नाहदा में रहती थीं।

ससुराल वालों के खिलाफ केस

केरल के कोल्लम की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी जानवरों की तरह पिटाई की जाती थी। मणि ने फेसबुक अकाउंट पर सूइसाइड नोट पोस्ट किया था। यह नोट सामने आने के बाद कोल्लम पुलिस ने पति नितीश वैलियावीत्तिल, ननद नीतू बेनी और ससुर मोहनन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दहेज की मांग

एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी दहेज के लिए महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मणि ने सूइसाइड नोट में लिखा कि उनके साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल वाले अकसर कहते थे कि उन्हें दहेज में कार नहीं दी गई थी। मणि ने लिखा कि उनके ससुराल वालों के पास अच्छे पैसे थे इसके बाद भी वे उनकी भी सैलरी ले लिया करते थे।

पोर्न देखकर करता था यौन शोषण

मणि ने कहा कि उनका पति उन्हें कुत्ते की तरह पीटता था। इसके अलावा वह पोर्न देखकर उनका यौन शोषण करता था। सूइसाइड नोट के मुताबिक मणि को कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। जब वह सात महीने की प्रेग्नेंट थीं, तभी उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया इसके बाद वह एक प्राइवेट कंपनी में क्लर्क का काम करेने लगीं। उनके पति भी दुबई में ही काम कररते थे लेकिन दोनों अलग-अलग रहने लगे।

ससुर पर भी गंभीर आरोप

मणि ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सूइसाइड नोट में लिखा था कि वह भी गलत व्यवहार करते हैं। जब वह अपने ससुर के व्यवहार की शिकायत पति से करती थीं तो जवाब मिलता था. मैंने केवल अपने लिए तुमसे शादी नहीं की है। मैंने अपने पिता के लिए भी शादी की है। मणि के परिवार का कहना है कि यह खुदकुशी का नहीं बल्कि डबल मर्डर का मामला है। यूएई की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

शारजाह में विपांचिका मणि की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति निधीश, उनकी बहन नीथू और उनके पिता को आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया है 3 और उनके पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राख के पास चक्का जाम, एनएच 154-A की बदहाल हालत पर भड़के विधायक डॉ. जनक राज :मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की मांग, सरकार पर लापरवाही के आरोप

15 मई तक काम शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-A की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बगावत करने वालों से पार्टी डरती नहीं : सुक्खू ने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ दे

शिमला :प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी को विधानसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए दिन रात काम करना चाहिए ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी लेंगे भागः वीरेंद्र कंवर

ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर आयोजित हुई बैठक ऊना : 1 अगस्तः जिला ऊना में अगस्त माह के अंत तक आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक...
Translate »
error: Content is protected !!