पोल हुई 8,84,273 वोटों व 10 हजार के करीब पोस्टल बैलेट की 10 मार्च को सुबह 8 बजे शुरु होगी गिनती

by

वोटों की गिनती के बाद नहीं निकाला जा सकेगा किसी किस्म का विजयी जुलूस: अपनीत रियात
जिला चुनाव अधिकारी ने गिनती प्रक्रिया संबंधी पत्रकार वार्ता कर दी जानकरी
तीन स्तरीय कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के दो गिनती केंद्रों में होगी सात विधान सभा क्षेत्रों के मतदान की गिनती
चुनाव नतीजों की ताजा जानकारी संबंधी सैशन चौक, सब्जी मंडी व शिमला पहाड़ी चौक में लगाई जाएगी स्क्रीने
होशियारपुर 09 मार्च:
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार जिले में वोटों की गिनती के बाद किसी किस्म का विजयी जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार चुनाव विजयी सर्टिफिकेट प्राप्त करते समय विजेता उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ सिर्फ दो व्यक्ति ही अंदर जा सकेंगे और इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में वोटों की गिनती प्रक्रिया संबंधी जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता को संबोधित क र रहे थे। इस दौरान उनके साथ जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्री लोकेश कुमार भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में हुए मतदान में 8,84,273 वोटें पोल हुई है, इसके अलावा जिले को 10 हजार के करीब पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को सुबह 8 बजे इन वोटों की गिनती जिले के दो गिनती केंद्रों रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में होगी। विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, होशियारपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर की वोटों की गिनती रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में व विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी की वोटों की गिनती मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर(एम. एस.डी.सी) में होगी। उन्होंने बताया कि इस बार आयोग के निर्देशानुसार हर विधान सभा क्षेत्र के लिए दो गिनती हाल बनाए गए हैं, जिनमें 7-7 काउंटिंग टेबल( प्रति विधान सभा क्षेत्र 14 टेबल) होंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर सिस्टम(ई.टी.पी.बी.एस) व पोस्टल बैलेट पेपरों की गिनती के लिए भी व्यापक प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती के लिए 658 कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सारी गिनती प्रक्रिया की निगरानी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए सात आब्जर्वरस की निगरानी में होगी।
गिनती केंद्रों की सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि गिनती केंद्रों में तीन स्तरीय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बत ाया कि काउंटिंग सैंटरों की ईमारत में किसी भी वाहन के दाखिले पर पाबंदी रहेगी। यह सिर्फ पैदल जोन ही होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मंजूर व्यक्ति ही गिनती केंद्र में दाखिल हो सकेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति काउंटिंग सैंटर में मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों तक चुनाव परिणाम की ताजा जानकारी पहुंचाने के लिए शहर के तीन स्थानों सैशन चौक, सब्जी मंडी व शिम ला पहाड़ी चौक पर स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग की वैबसाइट के माध्यम से चुनाव परिणाम के ताजा ट्रैड दिखाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में लगी आग – बाईपास पर मची अफरा-तफरी

गुरदासपुर : अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हलचल हो गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, धारीवाल शहर के बाईपास पर रिलायंस पंप के पास एक छोटी...
article-image
पंजाब

MoU Signed Between Red Cross

Fellowship offers “Earn While You Learn” opportunity for youth: DC Ashika Jain – Selected fellows to receive stipend and contribute to policy-making Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/june 27 : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that...
article-image
पंजाब

नई बोतलों में पुरानी शराब के समान है, भाजपा का घोषणा पत्र : तिवारी

चंडीगढ़, 27 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने घोषणापत्र में किए गए भारतीय जनता पार्टी के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा है कि यह नई बोतलों...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!