पोषण माह के तहत हो थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन : डीपीओ अशोक शर्मा

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 10 सितम्बर। 7वें पोषण माह के अंतर्गत आज मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पोषण माह से संबंधित विषयों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पोषण माह के तहत थीम आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह के दौरान ‘पोषण भी पढ़ाई भी’, ‘एनीमिया की रोकथाम’, ‘6 साल तक के बच्चों की वृद्धि निगरानी’, ‘पौधारोपण’, ‘ऊपरी आहार’ जैसे विषयों पर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों से पोषण माह के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों का ब्योरा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को पूरे जिले में थीम बेस्ड गतिविधियों को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन गतिविधियों को ब्लॉक व पंचायत अथवा आंगनवाड़ी स्तर पर मानने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एनिमिया और कुपोषण पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से सरकार पोषण माह मनाती है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने का कार्य विभाग के अधिकारी करें।
कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा, समस्त बाल विकास विकास परियोजना अधिकारी, सांख्यिकी सहायक, प्रतेक ब्लॉक से एक सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना की पुत्री गिरफ्तार: शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात साल के बाद

नैशनल लैवल के शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात सालों के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज बुधवार को इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यापारियों को जीएसटी की विस्तृत संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने दी जानकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 17 नवंबर । जिला मुख्यालय के व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को यहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी में डूबते दो साथियों को बचाया : खुद नदी में बह गया पंजाब का युवक

एएम नाथ । भुंतर/ कपूरथला  :  ब्यास नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाने वाला युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। साथियों को तो मौत के मुंह से वापस ले आया,...
Translate »
error: Content is protected !!