सेना पर टिप्पणी को लेकर भाजयुमो का प्रदेशभर में हल्ला बोल : मंत्री जगत सिंह नेगी के पुतले फूंके

by
मुख्यमंत्री सुक्खू से मंत्री को बर्खास्त करने और सार्वजनिक माफी की मांग, मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

एएम नाथ। शिमला :   , 23 नवंबर। भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को प्रदेशभर में मोर्चा खोल दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मंत्री के पुतले जलाए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की।

मुख्यमंत्री पर मंत्री को संरक्षण देने का आरोप

भाजयुमो ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान का बचाव कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। संगठन ने सवाल उठाया कि सेना के सम्मान से जुड़े संवेदनशील मामले में मुख्यमंत्री कब तक अपने मंत्री को संरक्षण देते रहेंगे। युवा मोर्चा ने मांग की कि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल से हटाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

सेना के सम्मान को राजनीति से ऊपर रखने की मांग

भाजयुमो ने कहा कि भारतीय सेना किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। ऐसे सैन्य अभियान को लेकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत कर सकती हैं। संगठन ने कहा कि सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट रहना चाहिए।

युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सेना और देश की उपलब्धियों से जुड़े विषयों पर कांग्रेस नेता बार-बार विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सेना का सम्मान हर राजनीतिक हित से ऊपर होना चाहिए।

मंगलवार को भी फूंके जाएंगे पुतले

डॉ. सन्नी शुक्ला के नेतृत्व में भाजयुमो ने मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन और पुतला दहन करने का ऐलान किया है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इस मामले में जवाबदेही तय नहीं करती, विरोध जारी रहेगा।

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ खड़े हैं या भारतीय सेना के सम्मान के साथ। संगठन ने कहा कि प्रदेश का युवा सेना के सम्मान, देश की एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया गलुआ खेल मैदान का निरीक्षण, चारदीवारी लगाने के दिये निर्देश

ऊना, 9 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने आज ऊना में गलुआ में प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। नगरोटा, 5 जनवरी । युवाओं को रोज़गार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोज़गार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ पात्र *महिलाओं व बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंः अरुणा महाजन

सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने कांगड़ा में डब्ल्यूसीडी योजनाओं की समीक्षा की* एएम नाथ।  धर्मशाला, 8 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष अरुणा महाजन ने महिला एवं बाल विकास विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना बनाए सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अधिकारी आमजन की...
Translate »
error: Content is protected !!