पौंग डैम विस्थापितों को बड़ी राहत, देहरा के 42 परिवारों को मिले भूमि आवंटन पट्टे

by

वर्षों का इंतजार खत्म, विस्थापित परिवारों को अपनी जमीन का अधिकार

विस्थापितों के सम्मान और पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम

एएम नाथ। शिमला : पौंग डैम से विस्थापित देहरा विधानसभा क्षेत्र के 42 परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे सौंपे गए हैं। राज्य सरकार के इस कदम से वर्षों से अपनी जमीन के अधिकार का इंतजार कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले भी 89 विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। सरकार का कहना है कि सभी पात्र विस्थापित परिवारों को चरणबद्ध तरीके से भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग डैम परियोजना के कारण अपनी जन्मभूमि से विस्थापित हुए परिवारों ने दशकों तक कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मिट्टी और घर-बार से बिछड़ने का दर्द केवल वही समझ सकता है जिसने इसे सहा हो। ऐसे में भूमि आवंटन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इन परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और नए जीवन की सशक्त शुरुआत का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र विस्थापित परिवार भूमिहीन न रहे और प्रत्येक परिवार को उसकी जमीन का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन की यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी और पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार विस्थापितों से जुड़े हर मुद्दे का समाधान करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इस पहल से प्रभावित परिवारों में नई उम्मीद जगी है और उन्हें स्थायी पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण आधार प्राप्त हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ससुर की संपत्ति में दामाद का कितना अधिकार?

नई दिल्ली : भारत में संपत्ति बंटवारे को लेकर कई तरह के नियम बनाये गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग हिस्से में अपने अधिकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भावनात्मक एवं वैचारिक रूप से भी मज़बूत बनें छात्र – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्र जीवन शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता की ओर बढ़ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास के पन्ने : 13 अप्रैल 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा

अमृतसर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक बेहद दर्दनाक और निर्णायक घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1919 में इसी दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड ने पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब नहीं होगी खैर : 1,000 सैंपल में से 229 में शराब के सेवन की आई बात सामने

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए 1,000 रक्त सैंपल में से 229 में वाहन चलाते समय शराब के सेवन की बात...
Translate »
error: Content is protected !!