प्रकाश करड़ ने हमीरपुर में की लघु बचत योजनाओं की समीक्षा : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

by
एएम नाथ। हमीरपुर 07 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड़ ने शुक्रवार को हमीरपुर के अपने दौरे के दौरान जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके लघु बचत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर में बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लघु बचत योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। क्योंकि, ये अभिकर्ता सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़े हुए होते हैं और बचत योजनाओं के क्रियान्वयन में बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
उपायुक्त कार्यालय परिसर और अन्य स्थानों पर बोर्ड की परिसंपत्तियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रकाश करड़ ने कहा कि लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर किसी भवन या परिसर की मरम्मत की आवश्यकता है तो ये कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने चाहिए, ताकि इन परिसंपत्तियों का भरपूर उपयोग हो सके तथा इनके माध्यम से अच्छी आय अर्जित हो सके। उन्होंने कहा कि लघु बचत योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स भी लगाए जाने चाहिए, ताकि आम लोगों तक इनकी जानकारी पहुंच सके।
बैठक में लघु बचत योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर अभिकर्ताओं के साथ भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर और एसडीएम संजीत सिंह ने लघु बचत योजनाओं और बोर्ड की विभिन्न परिसंपत्तियों की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में लघु बचत योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के अभिकर्ताओं ने भी भाग लिया।
इसके बाद प्रकाश करड़ ने उपायुक्त कार्यालय परिसर और बचत भवन परिसर में जारी निर्माण एवं मरम्मत कार्याें का जायजा भी लिया। उन्होंने बचत भवन परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा इनके सदुपयोग के लिए जिला प्रशासन की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न कार्याें की सराहना भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिसने हराया था आज उसी को जिताने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे प्रचार

सुजानपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने राजिंदर राणा के लिए सुजानपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार किया। राणा कांग्रेस के उन छह बागियों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के परिजनों को दी सांत्वना

एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!