प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को मिलेगी 25 हजार की एक मुश्त राशिः प्रो. राम कुमार

by

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरोली में आज स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन
ऊना, 8 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरोली में आज स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट 2022-23 में प्रत्येक स्वयं सहायता समूहों के 25 हजार रुपए की एक मुश्त राशि रिवॉल्विंग फंड में देने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी एक वर्ष के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा, जिसका पूरा प्रीमियम प्रदेश सरकार देगी। इस पर प्रदेश सरकार 10 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को एक छत्त के नीचे लाने के लिए उनके उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड नेम दिया गया, जिसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। यही नहीं स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए गए उत्पादों को एमेजॉन व फ्लिपकार्ट पर बेचने की नई पहल भी शुरू की गई है, ताकि उन्हें बाज़ार उपलब्ध हो सके तथा वह आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में कृषि सखी, पशु सखी, कृषि उद्योग सखी, वित्त सखी तथा बैंक सखी आदि को मिलने वाले 350 प्रतिदिन के मानदेय को बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तीन सिलेंडर मिलेंगे तथा वृद्धावस्था पेंशन 60 वर्ष की आयु से आरंभ होगी। 60 से अधिक आयु की महिलाओं व पुरूषों को पेंशन प्रदान करना प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है।
इस मौके पर बीडीओ हरोली अनिल गुराड़ा, जिला परिषद सदस्य रमा कुमारी, डीपीएम ज्योति शर्मा, सत्य राणा, कृषि विभाग से लेख राज संधु, जेई शिव, पूजा, उपदेश, बीडीसी चेयरपर्सन रजनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संयोगिता देवी, पंचायत समिति सदस्य शिखा, सुनीता, पुष्पा, प्रेम लता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपास्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

15 दिनों में शगुन योजना के तहत आवेदन एकत्र करेंगे सीडीपीओ, बीपीएल परिवार की बेटी की शादी को प्रदेश सरकार देगी 31 हजार रुपए की आर्थिक मदद

ऊना – राज्य में एक अप्रैल 2021 से प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना शगुन लागू हो गई है। जिला ऊना में इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लोन मेला आयोजित

ऊना, 14 फरवरी: हरोली विकास खंड के तहत आज राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत लोन मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता एचपीएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के लिए मसीहा बनकर उभरे मुख्यमंत्री सुक्खू : नरदेव कंवर

आपदा आने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने परिवार के मुखिया की भूमिका बखूबी निभाई तलवाड़ा (राकेश शर्मा) कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!