प्रदेश में प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख नए किसान…..किसानों- बागवानों की सुविधा के लिए खुलेंगा अनुसंधान केंद्र : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by
भटियात क्षेत्र की एग्रो क्लाइमेटिक परिस्थितियों की माईक्रोस्कोपिक स्टडी संपूर्ण  
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जल्द भटियात प्रवास प्रस्तावित
एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसानों- बागवानों- पशुपालकों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जारी वित्त वर्ष के दौरान एक लाख नए किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष आज उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में आयोजित मिलेट फूड फेस्टिवल एवं किसान मेले में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत किसानों- बागवानों- पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित बनाने का भरोसा देते हुए कहा कि भटियात क्षेत्र में उपलब्ध दो तरह की एग्रो क्लाइमेटिक परिस्थितियों की माईक्रोस्कोपिक स्टडी संपूर्ण की जा चुकी है ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कृषि एवं बागवानी से संबंधित नवीनतम प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी जानकारी की उपलब्धता को लेकर विधानसभा क्षेत्र भटियात में अनुसंधान केंद्र खोले जाना प्रस्तावित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस क्षेत्र के प्रसिद्ध पारंपरिक जैविक कृषि उत्पाद लाल चावल, मक्की इत्यादि फसलों से जुड़े किसानों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी अपने संबोधन में दिया।                       कुलदीप सिंह पठानिया ने जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द विधानसभा क्षेत्र भटियात का प्रवास करेंगे तथा विभिन्न विभागों के शेष मंडल स्तरीय कार्यालय खोलने की घोषणा करेंगे। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।  विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले कार्यक्रम में पधारने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि डॉ.भूपेंद्र सिंह ने स्वागत सम्बोधन रखते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।  इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर, उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह, पहाड़ ट्रस्ट से अनूप कुमार, कृषि विभाग से डॉ. शिवानी ने उपस्थित लोगों से बहुमूल्य जानकारियां साझा की।
एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.ज्योति रंजन कालिया, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर विद्युत पंकज राठौर लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, जयका प्रोजेक्ट प्रबंधक डॉ.भानु प्रताप, अध्यक्ष किसान सलाहकार समिति शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान-बागवान तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित : 23 की बजाए अब 25 और 26 फ़रवरी को होंगे वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 फ़रवरी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फ़रवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के...
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत टाहलीवाल : अध्यक्ष के खिलाफ कुल सात पार्षदों में से चार,

टाहलीवाल : भाजपा समर्थित नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष को बदलने के लिए चार पार्षदों ने उपायुक्त राघव शर्मा से मिल संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। नगर पंचायत के चार पार्षदों ने अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह के इस्तीफा देने से आए देहरा वासियों के अच्छे दिन : कमलेश

हर साल मिलने वाली विधायक और ऐच्छिक निधि कहां लगाई भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुके एएम नाथ। देहरा : कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता के प्रतीक- मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना के तहत व्यय किए जा रहे 200 करोड़ रुपए :डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के...
Translate »
error: Content is protected !!