प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर निवेश करने के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन भी किया जा रहा है। डॉ. शांडिल आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र के ममलीग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल महाविद्यालय (आईजीएमसी) में ट्रॉमा सेंटर के साथ नया ओपीडी और पीईटी खण्ड खोला गया है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाणा और टांडा मेडिकल महाविद्यालय में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त भविष्य में शीघ्र ही अन्य मेडिकल महाविद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने तथा लोगों को किफायती दरों पर विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इन कदमों से प्रदेश के लोगों को आधुनिक उपचार की सुविधा राज्य में ही मिल रही है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
May be an image of one or more people
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी के भवन तथा वन विश्राम गृह सायरीघाट का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ममलीग के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, ग्राम पंचायत ममलीग के कायसु में सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे तथा ग्राम पंचायत ममलीग के गांव बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ भी करेंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के ममलीग प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने इसके उपरांत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जनसभा के लिए निर्धारित स्थलों का निरीक्षण भी किया।
ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता देवी, ग्राम पंचायत कोट की प्रधान चंपा देवी, ग्राम पंचायत सतडोल के प्रधान हरविंदर सिंह, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर, ग्राम पंचायत सतडोल के पूर्व प्रधान सुखदेव, ममलीग के नायब तहसीलदार सुरेंद्र चंदेल,खंड विकास अधिकारी राजेश ठाकुर, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट डॉ. आभा सहित स्थानीय ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थैंक्यू..डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी : सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग को निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए जताया आभार

रोहित जसवाल।  ऊना :   प्रेम आश्रम स्कूल ऊना के विशेष बच्चों और स्टाफ ने गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से भेंट कर जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में दी गई निःशुल्क परिवहन सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

बद्दी, 11 मई (तारा) : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटरव्यू के दौरान 60 वर्षीय पंजाबी महिला गिरफ्तार : 30 साल पहले गई थी US

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान में हिरासत में लिया गया है। महिला पंजाब की रहने वाली हैं और पिछले करीब 30 वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!