प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में हरोली विस में प्रदान की 8 करोड़ की सहायता राशि – प्रो. राम कुमार

by

ऊना. 25 सितंबर – एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली लघु सचिवालय में 60 परिवारों को 35 लाख रुपये के सहायता राशि के चैक प्रदान किए। इस दौरान अपने संबोधन मे प्रो. राम कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों जरुरतमंद लोगों को करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि यह राशि विभिन्न प्रकार की आपदाओं से ग्रसित लोगों, किसी के पशुधन जैसे गाय, भैंस आदि की मृत्यु की स्थिति में बतौर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होेंने कहा कि पशुधन को हानि पहुंचने की स्थिति में पशुधन के मालिक का 30 हजार रुपये की राहत राशि दी जाती है। इसके अलावा किसी की फसल का नुकसान होने और बारिश, तूफान से मकान को नुकसान होने पर भी सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार परिवार के कमाने वाले सदस्य की सड़क दुर्घटना में अकस्मात मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में पारिवारिक सदस्य की कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में ऐसे परिवार की मदद के लिए सरकार द्वारा 4 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ रुपये की सहायता राशि जरुरतमंद लोगों को प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हरोली मंे जब भी किसी कोे कोई संकट का सामना करना पड़ा है, प्रदेश सरकार तुरंत मदद को आगे आई है। उन्होंने बताया कि हरोली विस मंे सहारा योजना के तहत 350 परिवारों को प्रतिमाह 3000 रुपये दिए जा रहे हैं।
इससे पूर्व प्रो़ राम कुमार ने मिनी सचिवालय हरोली में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के 25 लाभार्थियों को राशन के बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोविड-19 के आरंभिक दौर में जब संपूर्ण देश में लाॅकडाउन लगा दिया गया था, उस समय गरीब और दिहाड़ीदार व्यक्ति को अपने परिवार का पालन-पोषण करने की चिंता सता रही थी। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया और जरुरतमंदों को तीन महीने का निशुल्क राशन दिया गया ताकि किसी भी परिवार को खाने के बिना भूखा न सोना पड़े। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अब तक लगभग 30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सस्ता राशन प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर एसडीएएम विकास शर्मा, मंडलाध्यक्ष नरेन्द्र राणा, बीडीसी चेयरमेन रजनी देवी, जिला परिषद सदस्य ओेंकार नाथ कसाना, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय जोशी, बालीवाल के प्रधान राम पाल, घालूवाल के प्रधान सोना सैणी, ललड़ी के प्रधान अशोक कुमार, रोड़ा के प्रधान हरीश कुमार व धर्मपुर के उपप्रधान राजीव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आग लगने के बाद आरोपी से लिपट गई थी लड़की : शिक्षिका को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे प्रेमी की भी मौत

कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। आग के आगोश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस और आयकर विभाग ने 7 करोड़ 85 लाख 51 हजार 662 रुपये की अवैध शराब, नकदी और आभूषण किए जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग भी लगातार एक्शन में नजर आ रहा है।राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि राज्य आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार अवैध गतिविधियों पर...
Translate »
error: Content is protected !!