प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल

by
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित*
एएम नाथ।  बैजनाथ, 26 दिसंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्यातिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
May be an image of one or more people, dais and text
इस अवसर पर किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को निरंतर उन्नत बनाने एवं प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण, खेल सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु सरकार द्वारा निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे ये सुधार भविष्य में योग्य, सक्षम एवं जागरूक नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक किशोरी लाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत अभिभावकों एवं पुलिस प्रशासन को दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुतियों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं प्रतिभा के आधार पर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक किशोरी लाल ने विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत द्रुग कपूर चंद, एस एम सी प्रधान समीर राणा व विवेक, पूर्व प्रधान कुकैना कुशल, कार्यकर्ता निर्मल राणा, गुलाब राज, शशि राणा, रणवीर, चरित राणा, भूमि सिंह, शेर सिंह, शशि, विकास, हेमराज सहित अभिभावक, अध्यापकगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच : DC अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी

रोहित भदसाली।  शिमला 27 सितंबर – शोघी पंचायत में भवन निर्माण के लिए की जा रही जमीन खोदाई के दौरान कंकाल मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को कोर्ट में घसीटने की तैयारी : APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 यदि लागू नहीं किए गए तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का रास्ता पड़ेगा अपनाना हरि चंद रोच ने कहा

शिमला: कोटगढ़ हॉर्टीकल्चर एंड एन्वायर्नमेंट सोसायटी ने बागवानी मंत्री को पत्र लिखकर APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 को उसकी मूल भावना के हिसाब से लागू करने की मांग की है। सोसायटी...
Translate »
error: Content is protected !!