प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कैंप लगाया 32 गर्भवतियों की मेडिकल जांच की

by

गढ़शंकर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) देश में तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लाभार्थियों को हर महीने की नवीं तारीख़ को प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं (जांच और दवाओं सहित) का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाता है।
इसी के तहत आज प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी में जांच कैंप लगाया गया। इस संबध में जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ रघबीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक नई पहल है, जिसके तहत प्रत्येक माह की निश्चित 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है।
इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि (गर्भावस्था के 4 महीने के बाद) के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाता है।उन्होंने बताया कि आज पोसी बिंजों व पनाम में 32 गर्भवतियों की जांच की गई। इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह हैं कि प्रसव पूर्व जांच सेवाएं ओबीजीवाई विशेषज्ञों/चिकित्सा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इस मौके पर जोगिंदर कौर एल एच वी,संतोष कुमारी,रंजीत कौर ए एन एम् ने गर्भवतियों की जांच की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक...
पंजाब

20 मार्च से लापता रणवीर चंडीगढ़ से मिला, परिवार ने पुलिस का जताया आभार

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के मोहल्ला मिलाग नगर निवासी एक बच्चा 20 मार्च को घर से रेलवे मंडी मैदान के लिए निकला था, लेकिन घर वापिस नहीं आया था। इसके बाद उसे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में श्री कृष्ण लीला मेले की धार्मिक परंपरा का निर्वहन, सुख-शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ

गढ़शंकर l गढ़शंकर शहर की सुख-शांति और खुशहाली की कामना को लेकर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्री कृष्ण लीला मेले के अवसर पर पवित्र हवन यज्ञ करवाया गया। इसके उपरांत शुक्रवार को गौशाला...
article-image
पंजाब

दूध, दूध से बनने वाले पदार्थ, गुड़ व शक्कर के सैंपल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लिए, जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे फूड व ड्रग टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़

शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थ हर हाल में यकीनी बनाए जाएंगे: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर, 21 जनवरी: शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!