प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

by

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गढ़शंकर पुलिस को दिए ब्यान में चम्मू कुमार पुत्र मंगा राम निवासी गांव डोलडा, पुलिस थाना मुरू जिला ख्ुांटी, झाारखंड ने कहा कि वह गांव समुदड़ा के अशोक कुमार के खेतों में मोटर पर रहता है और उसका भाई रंपा उर्फ राजू उर्फ लाल कुमार गांव चक्क सिंघा में नंबरदार परमजीत सिंह के खेतों में मोटर पर परिवार सहित रहता था और मजदूरी करता था। कल रात गांव चक्क सिंघा में मोटर पर मेरा भाई उसका दोस्त नुयास तुफनू पुत्र पीटर तुफनू निवासी गांव मर्चा मिसाल, थाना रानियां जिला खुंटी, झारखंड और मैं करीव नौ वजे शराब पी रहे थे और ठंड से बचने के लिए पराली से आग जलाई थी।

इस दौरान मेरे भाई रंपा और उसके दोस्त नुयास तुफनू की किसी बात को लेकर बहस हो गई व दोनों मे ंहाथोपाई हो गई। इस समय तैश में आकर नुयास तुफनू ने दातर उठाकर मेरे भाई रंपा के सिर, मूंह,आंख व बाजू पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। रंपा घायल होकर गिर गया तो नुयास तुफनू ने उसे उठा कर पराली को लगाई आग में फेंक दिया और उसकी मौत हो गई। जिससे वह बुरी तरह जल गया। जिसके बाद नुयास तुफनू वहां से दातर सहित फरार हो गया। रंपा के जल जाने से घवरा कर उसकी पत्नी बच्चे सहित वहां से भाग गई। मैने और रंपा की पत्नी सुशमा ने रंपा को बचाने की बहुत कोशिा की लेकिन हम बचा नहीं सके। जिसके बाद मैने रंपा को आग से निकाला और उसे पर कपड़ा डाल कर पूरी रात वहां बैठा रहा।
चम्मू कुमार ने सुवह पुलिस चौकी समुंदड़ा में सूचना दी तो पुलिस ने चम्मू कुमार के ब्यानों पर नुयास तुफनू के खिलाफ हत्या का मामला बीएनएस की धारा 103 (1), 238 तहत मामला दर्ज कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट के फैसले ने सुक्खू सरकार की तानाशाही व भ्रष्टाचार किया बेनकाब : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार की मंशा, कार्यप्रणाली और तानाशाही नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने भ्रष्टाचार...
article-image
पंजाब

सहकारी सुसायिटी के सैक्रटरी गौरव कुमार ने जहरीली वस्तू खा कर अपनी जीवन लीला की समाप्त

नंगल के गांव दुबेटा की सहकारी सुसायिटी का मामला गौरव की पीजीआई में हुई मृत्क के पिता के व्यानों पर तीन लोगों पर  धारा 306 के अधीन मामला दर्ज नंगल :नंगल के अधीन आते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किरायेदारों, श्रमिकों व घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, डीएम ने जारी किए आदेश

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!