प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों : हिमाचल की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन को नोटिस

by

मंडी. हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा को नोटिस मिला है. सोशल मीडिया  पर हीरो की भूमिका निभाने वाली एचएएस अधिकारी ओशीन शेर्मा अपनी ड्यूटी के मामले में जीरो साबित हुई हैं.   यही कारण है कि उन्हें एसडीएम धर्मपुर  ने नोटिस जारी किया है और यह पूछा है कि प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों की जा रही है दरअसल, मंडी जिले के धर्मपुर के संधोल में तहसीलदार के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. वह लोगों को सोशल मीडिया पर परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी देती हैं और अपने व्यूज या फॉलोअर बढ़ जाने पर उसकी खुशी को भी सांझा करती हैं. बांग्लादेश से लेकर आरक्षण तक उन्होंने वीडियो बनाए और उन पर लाखों के व्यूज हैं. ओशीन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी करती हैं और सामाजिक कुरितियों के प्रति लोगों को सचेत करने में भी अपना योगदान देती हैं, लेकिन ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव हो गई कि वे अपने प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों को भूल गई.

जब उन्होंने तहसीलदार संधोल के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थी तो शुरूआती दिनों में दिन रात कार्य करके इलाके के लोगों में अपनी ऐसी छवि बना दी थी कि उनके क्षेत्र में एक दबंग और दमदार महिला अधिकारी का आगमन हुआ है, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे ओशीन शर्मा इन कार्यों से दूर और सोशल मीडिया के करीब आती हुई नजर आई. यही कारण रहा कि जब डीसी मंडी ने उनके कार्यों की समीक्षा की तो वह संतोषजनक नहीं पाए गए और उन्हें नोटिस जारी किया गया है.

नोटिस सिर्फ ओशीन शर्मा को ही नहीं :   यहां यह स्पष्ट करना भी जरूरी है कि यह नोटिस केवल ओशीन शर्मा को ही जारी नहीं हुआ है, बल्कि धर्मपुर उपमंडल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ऐसे नोटिस जारी हुए हैं, जिन्होंने अपने कार्यों में देरी की है या लापरवाही बरती है. बीते दिनों डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने धर्मपुर उपमंडल का दौरा करके यहां राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी, जिसमें बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों में लापरवाही पाई थी. उन्होंने एसडीएम धर्मपुर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे और एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने डीसी के निर्देशों पर यह नोटिस जारी किए हैं. इनमें तहसीलदार संधोल के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा का नाम भी शामिल है.

डीसी भी काम से खुश नहीं :   ओशीन शर्मा के कार्यों से भी डीसी मंडी नाखुश नजर आए और इनके कार्यों में बहुत सी त्रुटियां पाई गई जिसके आधार पर ही यह नोटिस जारी हुआ है और अधिकारी से जबाव तलबी की गई है. एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि डीसी मंडी के दौरे के दौरान जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों में कमी पाई गई थी, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं. प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर डीसी मंडी पूरी संजीदगी से कार्य कर रहे हैं और इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश प्राप्त हुए हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ, घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी

ऊना: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुसीबत में लोगों के साथ खड़ी है सरकार : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बादल फटने की घटना पर दु:ख जताया है। श्री पठानिया ने कहा कि बादल फटना काफी विनाशकारी और नुकसानदायक होता है, जो...
पंजाब

11 बोतल शराब बरामद कर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने 11 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रशपाल सिंह गश्त के दौरान पुरखोवाल से हाजीपुर गांव की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को विकास की नई सौगात : उपमुख्यमंत्री शनिवार को करेंगे 81 करोड़ की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

हरोली-ऊना-शिमला बस सेवा को भी दिखाएंगे हरी झंडी ऊना, 10 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 11 अक्तूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 81 करोड़ रूपये की लागत की पेयजल और सिंचाई...
Translate »
error: Content is protected !!