प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा  ;  प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा । इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार होगा बल्कि जिला के पर्यटन स्थलों को विशेष पहचान भी हासिल होगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में प्रसाद योजना के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों को विकसित करना और उनकी पहचान बढ़ाना है। इस योजना के तहत सरकार तीर्थ स्थलों पर पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि वहां आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उपायुक्त ने बताया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चंबा, डलहौजी तथा भरमौर क्षेत्र से विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोकमान्य विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्र परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा चिन्हित किये गए मार्गों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए इच्छुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में केवल पठानिया ने किए डॉ. आम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित* *बोले…. डॉ. आम्बेडकर ने रखी आधुनिक भारत के निर्माण की नींव*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 14 अप्रैल। आधुनिक भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में डॉ. आम्बेडकर का नाम प्रमुखता से आता है। उन्होंने रूढ़ियों में जकड़े भारतीय समाज को मुख्यधारा में लाकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति पर सरकार गंभीर नहीं : डॉ. जनक राज

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हुई डॉक्टरों की मांगें एएम नाथ। शिमला भाजपा नेता एवं विधायक डॉ. जनक राज ने कहा प्रदेश में डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी में रसगुल्ले पड़े कम, कटाक्ष के बाद हुया विवाद, मारपीट, 6 लोग गंभीर घायल : लड़की का शादी से इंकार

आगरा : आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शादी समारोह में रसगुल्ले कम पड़ने के कारण हालात इतने खराब हो गए कि मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप...
Translate »
error: Content is protected !!